{"_id":"5a28f7164f1c1b6a118b6633","slug":"bigg-boss-11-contestant-hina-khan-says-i-am-very-jealous-of-mona-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस से क्यों जलती हैं हिना खान, LEAK वीडियो में विकास-प्रियांक के सामने खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस एक्ट्रेस से क्यों जलती हैं हिना खान, LEAK वीडियो में विकास-प्रियांक के सामने खुलासा
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
हिना खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी टीवी की फेवरेट और संस्कारी बहू मानी जाने वाली हिना खान बिग बॉस में जाने के बाद लोगों के निशाने पर हैं। कभी वो साउथ की एक्ट्रेस को मोटी कह देती है तो कभी साक्षी तंवर को भैंगी। अभी कुछ दिनों पहले ही हिना एक्स कन्टेस्टेंट गौहर खान को ये कहती नजर आईं थी कि गौहर खान के सोशल मीडिया पर उनसे भी कम फॉलोवर्स हैं।
mona singh
इस तरह के विवादित बयान देनी वाली हिना खान इस वक्त बिग बॉस के घर का विलेन बन चुकी हैं। हाल ही में हिना खान ने बिग बॉस के मंच से एक बड़ा खुलासा किया है। हिना शो में बातें करती हुई दिख रही हैं कि कैसे वो मोना सिंह से जलती हैं।
हिना खान
वीडियो में हिना, विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा से कहते हुए दिख रही हैं कि कल दिन मेरे गुरु रोमेश कालरा का जन्मदिन है। वो मुझे हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि मोना सिंह नम्बर 1 एक्ट्रेस हैं और मैं उनके बाद आती हूं।
पढ़ें- शशि कपूर की को-स्टार का बड़ा खुलासा, पहली बार देखा तो कांपने लगे थे पैर
पढ़ें- शशि कपूर की को-स्टार का बड़ा खुलासा, पहली बार देखा तो कांपने लगे थे पैर
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan
हिना ने बताया कि जब मोना अपने शो इंडिया बनेगा मंच के प्रमोशन के लिए खतरों के खिलाड़ी 8 में आई थीं, तब मैंने उनसे कहा था कि मैं आपसे जलती हूं। पिछले 8 साल से इस इंडस्ट्री में हूं और हमेशा यही सुनती आई हूं कि आप मुझसे एक कदम आगे हैं।
विज्ञापन
हिना खान
अब देखना ये हैं कि हिना के इस कंमेट से मोना सिंह क्या जवाब देती हैं। फिलहाल हिना खान ने बिग बॉस में जितने भी कमेंट्स किए हैं, उसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया है।