फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharmila Tagore says Shashi Kapoor was the most good looking man I had seen

शशि कपूर की को-स्टार का बड़ा खुलासा, पहली बार देखा तो कांपने लगे थे पैर

Thu, 07 Dec 2017 01:02 PM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Dec 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Sharmila Tagore says Shashi Kapoor was the most good looking man I had seen
शशि कपूर,शर्मिला टैगोर

अपने दौर के रोमांटिक और हैंडसम एक्टर्स में से एक शशि कपूर के निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड में शोक की लहर है बल्कि विदेश में भी उन्हें याद किया गया। बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार के तौर पर पहचान बनाने वाले शशि कपूर ने बॉलीवुड की हर खूबसूरत और सुपरहिट हीरोइन के साथ काम किया। 

विज्ञापन


शशि कपूर के साथ हिट फिल्में देने वालों में शर्मिला टैगोर का नाम भी शामिल है। शशि कपूर को याद करते हुए शर्मिला टैगोर ने बीते दौर की कई यादें ताजा की। उन्होंने बताया मुझे शशि के साथ काम करने में बेहद मजा आता था। मैंने अपनी पूरी लाइफ में उनसे ज्यादा हैंडसम शख्स नहीं देखा। मैंने जितना उनके साथ काम को एन्जॉय किया है शायद ही किसी के साथ किया हो।'

विज्ञापन

मुझे आज भी याद हैं वो कितने हैंडसम थे

Sharmila Tagore says Shashi Kapoor was the most good looking man I had seen
sharmila tagore
शर्मिला टैगोर ने बताया, 'शशि मेरे सबसे अच्छे दोस्त में से एक थे। जहां दूसरे एक्टर्स के साथ मेरे प्रोफेशनल रिश्ते थे वहीं शशि के साथ मैं काफी सोशल थी। हम रात को खाने पर जाते ड्रिंक्स करते। मैं हमेशा शशि और उनकी पत्नी जेनिफर से मिलने को तैयार रहती थी। दोनों को साथ देखना मुझे बहुत अच्छा लगता था। दोनों एक दूसरे के लिए पर्फेक्ट थे। मुझे नहीं लगता शशि कभी जेनिफर के निधन से उभर पाए थे। हालांकि शशि कपूर ने अपने अपने फिल्मी करियर का सबसे शानदार अभिनय उस फिल्म में दिया जब वो अपनी पत्नी के मौत के गम में पूरी तरह से डूबे हुए थे। मुझे आज भी याद है वो कितने हैंडसम थे।'

मैं उन्हें देखकर काम पर फोकस ही नहीं कर पाई

Sharmila Tagore says Shashi Kapoor was the most good looking man I had seen
Shashi Kapoor

उन्होंने बताया, 'मैंने शशि को पहली बार 'कश्मीर की कली' के सेट पर देखा था। वो मेरी पहली फिल्म थी। शशि कपूर के भाई शम्मी कपूर के साथ जब इशारों इशारों में गाना फिल्माया जा रहा था मैं गाने पर फोकस नहीं कर पा रही थी। फिल्म के डॉयरेक्टर शक्ति सामंत ने शशि को सेट से जाने को कह दिया था। लेकिन मेरे कुछ कहने से पहले ही शशि कपूर कहने लगे, मैं आपके काम का फैन हूं। मैंने सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' में आपके अभिनय को देखा है। शशि की ये बात किसी भी महिला का दिल जीतने के लिए काफी थी।'


 

विज्ञापन

हर लड़की शशि से प्यार करती थी

Sharmila Tagore says Shashi Kapoor was the most good looking man I had seen
Shashi Kapoor

मैं उनसे कहना चाहती थी कि 'मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलना चाहती हूं।' उन दिनों मुझे लगता था कि हर लड़की शशि से प्यार करती थी। फिल्म 'वक्त' के सफल होने के बाद हमने कई फिल्मों में साथ काम किया। मुझे एक एक्टर के रूप में 'आ गले लग जा', 'पाप और पुण्य', 'अनारी' और 'सुहाना सफर' में उनका काम बेहद पसंद आया। उनके साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं। शशि‍ कपूर ने शर्मीला टैगोर के साथ 12 फिल्मों की थीं, जिसमें से 6 फिल्में सुपरहिट रही और छह फिल्में फ्लॉप रही थी।

लोग उनकी खूबसूरती पर मरते थे

Sharmila Tagore says Shashi Kapoor was the most good looking man I had seen
शशि कपूर - फोटो : SELF

शर्मिला टैगोर ने बताया, 'शशि कपूर अपने समय के दूसरे सबसे अधिक पेड किए जाने वाले एक्टर थे। लोग उनकी खूबसूरती पर मरते थे। मैंने जब शशि को पहली बार देखा था मेरे पैर कांपने लगे थे।' 
आपको बता दें बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के नाम से जाने वाले एक्टर शशि‍ कपूर का 79 साल की उम्र में  निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्प‍िटल में सोमवार को आखि‍री सांस ली। मंगलवार शशि कपूर का अंतिम संस्कार सांताक्रूज मे ंकिया गया। शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed