नन्हें
तैमूर की एक झलक देखने को बेताब रहने वाले फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में तैमूर को मम्मी
करीना के साथ एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खास बात ये है कि इस बार तैमूर रोते हुए नहीं मम्मी करीना के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे।
पढ़ें- ऋषि कपूर ने कहा, बॉलीवुड में चलता है फैंस का फैसला,नेपोटिज्म नहीं
दरअसल तैमूर, करीना के साथ कई दिनों से दिल्ली में थे। करीना अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के पहले शेड्यूल के लिए वहां पहुंची हुई थीं।
नन्हें तैमूर डेनिम की नीले रंग की शर्ट और स्नीकर्स में बेहद क्यूट लग रहे थे।
तैमूर अपनी हर फोटो में इधर-उधर लोगों को तांकते हुए नजर आ रहे थे। यकीनन अब तक तो तैमूर एयरपोर्ट के रास्ते से भी वाकिफ हो ही गए होंगे।
बात अगर तैमूर की मम्मी करीना की करें तो वो भी ब्लैक ट्राउजर और सफेद शर्ट के साथ काले ब्लेजर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।