फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से दूर ही रहीं संजय खान की तीनों बेटियां, ग्लैमर और हुनर का हैं अनोखा संगम

Fri, 02 Jun 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 02 Jun 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sussanne, Farah Khan Ali, Simone Arora successful in home decor and jewellery designing
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
आमतौर पर जहां फिल्म स्टार्स चाहते हैं कि उनके बच्चे भी उनकी तरह ही फिल्मों में आएं और नाम कमाएं वहीं कुछ ऐसे फिल्म स्टार्स भी रहे जिन्होंने अपने बच्चों को एक्टिंग की दुनिया से दूर ही रखा या यूं कहें कि एक्टिंग में आने पर पाबंदी लगा दी गई, खासकर अपनी लड़कियों पर।
Sussanne, Farah Khan Ali, Simone Arora successful in home decor and jewellery designing
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
जैसे कि बॉलीवुड का खान परिवार। संजय खान, अकबर खान और फिरोज खान...इन तीनों ने एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और अपने बेटों को भी फिल्मों में लॉन्च किया, लेकिन अपनी बेटियों को फिल्मी दुनिया से दूर ही रखा।
Sussanne, Farah Khan Ali, Simone Arora successful in home decor and jewellery designing
लैला खान फर्नीचरवाला
अगर गौर किया हो तो संजय खान, फिरोज या फिर अकबर खान की कोई भी बेटी फिल्मों में नहीं आई और इसकी वजह है उन पर लगाई गई पाबंदी। इसका खुलासा खुद फिरोज खान की बेटी लैला खान फर्नीचरवाला ने भी एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne, Farah Khan Ali, Simone Arora successful in home decor and jewellery designing
लैला खान फर्नीचरवाला
बकौल लैला, 'अगर आपने गौर किया हो तो खान परिवार की कोई भी लड़की फिल्मों में नहीं आई, जबकि सभी मर्द फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन हमारे खानदान की लड़कियों को हमेशा ही छिपाकर रखा गया। देखा जाए तो एक्टिंग जैसा ऑप्शन था ही नहीं, उसकी हमें आजादी भी नहीं मिलती।'
विज्ञापन
Sussanne, Farah Khan Ali, Simone Arora successful in home decor and jewellery designing
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
संजय खान की तीन बेटियां हैं - सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा। मां जरीन खान 60 के दशक की टॉप मॉडल रहीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने भी फिल्में छोड़ दीं। हालांकि जरीन ने डिजाइनिंग में अपने कदम रखे और मनोज कुमार से लेकर राज कपूर और शर्मीला टैगोर तक के लिए घर और होटल डिजाइन किए....और आज जरीन की ये तीनों बेटियां विरासत में मिली मां की उसी कला को आगे बढ़ा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed