{"_id":"59c8fef34f1c1b99688b6652","slug":"ss-rajamouli-says-currently-on-leave-not-started-project-on-mahabharata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' का अगला पार्ट बनाने की बात पर राजामौली ने कही 5 चौंकाने वाली बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' का अगला पार्ट बनाने की बात पर राजामौली ने कही 5 चौंकाने वाली बातें
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
बाहुबली 2
- फोटो : Poster
'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजामौली ने फिल्म का अगला पार्ट बनाने पर पहली बार खुलकर चौंकाने वाली बात कहीं और आगामी मेगा प्रोजेक्ट का भी खुलासा कर दिया। साथ ही उन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने एक महाकाव्य पर आधारित मेगाबजट फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। राजामौली ने इस फिल्म के बारे में और भी बहुत कुछ कहा...
file pic
राजामौली ने कहा है कि 'बाहुबली' के बाद वो सिर्फ छुट्टियों पर हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म महेश बाबू के साथ बना रहे हैं, जिसपर अगले साल ही काम शुरू होगा। तबतक वो कोई और प्रोजेक्ट नहीं शुरू कर रहे। ऐसे में 'महाभारत' जैसे बड़े प्रोजेक्ट के बारे में लोग अफवाहें फैला रहे हैं। हां, ये जरूर है कि ये मेरा 'ड्रीम प्रोजेक्ट' है। राजामौली ने आगे क्या कुछ कहा, जानें अगली स्लाइड में...
SS Rajamauli
एस एस राजामौली ने कहा कि 'महाभारत' मुझे हमेशा से लुभाता रहा है। मैं बेहद प्रभावित हूं। पर इसपर काम करने के लिए ढेर सारा समय लगेगा। और यकीनन मैं इसपर काम करूंगा। पर अगली फिल्म 'महाभारत' पर होगी, ये कहना गलत है। हां, ये जरूर है कि मैं इस बड़े विषय पर फिल्म बनाने की कोशिश करूंगा। जानें, पहले क्या बोला था राजामौली ने, जिसके बाद ये बहस शुरू हुई...
विज्ञापन
विज्ञापन
राजामौली
राजामौली ने कहा था कि वो 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। पर अभी तक उस विषय में काम शुरू नहीं हुआ है। राजामौली ने बड़ी बजट की बड़ी फिल्मों के बारे में चौंकाने वाला बयान भी दिया...
विज्ञापन
बाहुबली 2
एस एस राजामौली ने कहा कि मैं किश्तों में 'बाहुबली' सिरीज को आगे बढ़ा सकता हूं। पर इसकी मूल कहानी खत्म हो चुकी है। अगर मैं ऐसा करता हूं और सैकड़ों करोड़ की कमाई भी होती है, तक भी ये ईमानदार कोशिश नहीं होगी। मुझे लगता है कि हमें पैसे बनाने के लिए 'क्रिएटीविटी' से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने आने वाले समय में प्रभास के साथ काम करने के बारे में भी बात की...
राजामौली ने 'ब्रेक टाइम' में बनाई थी ये फिल्म, रीमेक से अजय देवगन ने दी शाहरुख को टक्कर!
राजामौली ने 'ब्रेक टाइम' में बनाई थी ये फिल्म, रीमेक से अजय देवगन ने दी शाहरुख को टक्कर!