करीना कपूर की ननद और एक्ट्रेस सोहा अली खान मां बन गई हैं। आज ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी सोहा के पति कुणाल खेमू ने ट्वीट कर शेयर की। नवरात्रि के मौके पर सोहा के घर में बेटी का पैदा होना शुभ संकेत देता है।
सैफ के घर से फिर आई बड़ी खुशखबरी, ट्वीट कर दी जानकारी
कुणाल ने बताया सोहा और बच्ची दोनों बिल्कुल ठीक हैं। आपका प्यार और दुआएं मिलने के लिए शुक्रिया। बता दें कि कुणाल ने सोहा को साल 2014 में पैरिस में प्रपोज किया था। वहीं दोनों ने सगाई कर ली थी।
We are over the moon to share we have been blessed with a beautiful baby girl on this auspicious day Thank you for the love&blessings
इसके बाद साल 2015 जनवरी में दोनों ने शादी की थी। सोहा ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। दोनों ने 9 साल से एक-दूसरे साथ हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में करीना कपूर मां बनी थीं।
पढ़ें- कपिल शर्मा के फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
अब पटौदी खानदान में दूसरा मेहमान आ गया है। कुणाल ने अभी बेटी का नाम रिवील नहीं किया। उम्मीद करते हैं कि बच्ची के नाम के साथ उसकी फोटो भी जल्द शेयर करेंगे। कुणाल की अगली फिल्म 'गोलमाल अगेन' होगी।
पढ़ें- 14 साल छोटी इस पॉपुलर एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे महमूद, ड्राइवर से बन गए कॉमेडी किंग
इस फिल्म में कुणाल पहली बार तबु और परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।