अगर आप भी कपिल शर्मा और उनके शो को मिस कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' का टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। राजीव ढींगरा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी।
कपिल शर्मा के फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
कपिल के फैंस को ये पोस्टर देख थोड़ी खुशी तो जरूर मिलेगी। एक बार फिर कपिल दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्त नजर आएंगी। इस पोस्टर को इशिता और कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी चत्राथ ने रिट्वीट किया है।
Here comes the Logo poster of Kapil Sharma's #Firangi releasing on November 10. @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/wssLKX5ylZ
इस फिल्म में एक छोटे शहर के लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसे एनआरआई लड़की से प्यार हो जाता है। कपिल अपने शो में अक्सर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थे। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर वो अपने ट्विर पर भी फैंस से चैट करते हैं।
पढ़ें- शाहरुख खान की पत्नी होकर भी गौरी ने पहनी ऐसी साड़ी, दाम जानकर नहीं होगा यकीन
फिल्म के कुछ गानों को भी कपिल ने आवाज दी है। इतना ही नहीं कपिल इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी है। फिल्म की शूटिंग पंजाब और राजस्थान में हुई है। इससे पहले 'किस किस को प्यार करू' में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा चुके हैं।
पढ़ें- इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
बता दें कि शराब की लत की वजह से कपिल को अपना शो बंद करना पड़ा। अब कपिल अपना इलाज करवा रहे हैं। कपिल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सुनील से लड़ाई के बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था।