फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात

Mon, 01 May 2017 11:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Mon, 01 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth impressed with 'Baahubali 2', calls S.S. Rajamouli God's own child
rajinikanth
'बाहुबली 2' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। जिस तेजी से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही हैं और लोगों पर अपना जादू चला रही है उससे खुद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी प्रभावित हैं।


हाल ही में रजनीकांत ने भी ये फिल्म देखी और वो खुद को इस फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने 'बाहुबली 2' और इसके निर्देशक एस एस राजामौली को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी।

ये भी पढ़ें- ये हैं 'बाहुबली' की राजमाता, 24 साल बड़े हीरो के साथ लिपलॉक कर मचाई थी सनसनी
 
Rajinikanth impressed with 'Baahubali 2', calls S.S. Rajamouli God's own child
'बाहुबली 2'
 उन्होंने ट्वीट किया, 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा का गौरव है। भगवान के पुत्र एस एस राजामौली और उनकी टीम को मेरा सलाम।'
 
Rajinikanth impressed with 'Baahubali 2', calls S.S. Rajamouli God's own child
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
रजनीकांत का ऐसा रिएक्शन देख राजामौली फूले नहीं समाए। उन्हें लगा जैसे खुद भगवान ने अपना आशीर्वाद दिया हो। राजामौली ने भी ट्वीट करके रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth impressed with 'Baahubali 2', calls S.S. Rajamouli God's own child
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
बता दें कि प्रभास और राणा डग्गुबती स्टारर 'बाहुबलीः द कनक्लूजन' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हजारों दर्शक ये जानने के लिए हॉल पहुंचे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?  इस सवाल के जवाब के अलावा फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, डायलॉग्स, सीन और एक्‍शन ने लोगों को सम्मोहित कर लिया।

ये भी पढ़ें- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
Rajinikanth impressed with 'Baahubali 2', calls S.S. Rajamouli God's own child
बाहुबली 2
8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अभी तक 16 रिकॉर्ड कायम बना दिए हैं और लिस्ट काफी लंबी है। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, 'बाहुबली 2' करीब 222 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ही 121 करोड़ रुपए रही।

ये भी पढ़ें- फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed