रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक
मुकेश अंबानी ने रविवार रात एक पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा आईपीएल टीम के भी कई सितारे देखे गए।
इन दिनों देश में क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल का बुखार चरम पर है। इस पार्टी को भी आईपीएल से जोड़ कर ही देखा जा रहा है। दरअसल मुकेश की टीम ने पिछले मैच में शाहरुख की टीम को हरा दिया था,इसी के उपलक्ष्य में ये पार्टी रखी गयी थी। आजकल बॉलीवुड बेटियों में जाह्नवी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। श्रीदेवी की बेटी होने के नाते लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल की एक मजबूत टीमों में से एक है। इस पार्टी में सबसे ज्यादा जो आकर्षण का कारण रही वह हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर।
दूसरी तरफ इस पार्टी में चार-चांद लगााने के लिए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंचे।
साथ ही पार्टी के होस्ट मुकेश अंबानी भी अपने परिवार संग मेहमाननवाजी करने पहुंचे।