अबू सलेम पर
कोर्ट का फैसला आ रहा है। अबू सलेम का नाम आए और लोग
मोनिका बेदी को भूल जाएं ऐसा हो नहीं सकता। अबू के मोह में मोनिका ने अपना करियर दांव पर लगाया और दामन में दाग लगवा बैठीं।
मोनिका ही नहीं ममता कुलकर्णी ने भी मंदाकिनी के प्रकरण से सबक नहीं लिया और अंडरवर्ल्ड से दामन जोड़ बैठी। इसका खामियाजा दोनों हीरोइन आज तक भुगत रही हैं। ममता फरार घोषित हो चुकी है औऱ मोनिका जेल की हवा खा चुकी हैं।
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
मोनिका बेदी भी अंडरवर्ल्ड के डॉन अबु सलेम के चक्कर में अपना करियर तबाह कर बैठीं। सलेम को जब बैंकॉक में गिरफ्तार किया गया तो मोनिका उसके साथ थीं।
कहते हैं कि मोनिका जब फिल्मों में नई-नई आईं तभी सलेम का दिल मोनिका पर आ गया था। सलेम ने मोनिका का करियर संवारने के लिए कई फिल्मों के प्रोड्यूसरों से उसकी सिफारिश की और कुछ फिल्मों में मोनिका को काम भी मिला।
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
लेकिन कुछ ही सालों बाद सलेम ने बैंकॉक में अपना अड्डा बनाया तो मोनिका को वहीं बुला लिया। मोनिका ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में कुछ साल जेल भी भुगती। आजकल मोनिका टीवी सीरियल में काम कर रही है। वो सलेम का नाम तक नहीं सुनना चाहती।
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
नब्बे के दशक में पाकिस्तान की एक हीरोइन अनीता अयूब बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आई थी। दाउद को अनीता इतनी पसंद आई कि अनीता के दुबई फेरे लगने लगे।
कहते हैं कि दाउद अनीता को लेकर इतना पजेसिव था कि जब बॉलीवुड प्रोड्यूसर जावेद सिद्दकी ने अनीता को अपनी फिल्म में लेने से इनकार किया तो दाउद ने उसकी गोली मार कर हत्या करवा दी थी।
मोनिका, मंदाकिनी और ममता अंडरवर्ल्ड के मोह में फंसी ये हीरोइनें
दाउद के साथ कनेक्शन के चलते अनीता फिर कभी बॉलीवुड में नहीं टिक सकीं और पाकिस्तान वापस चली गईं। अब अनीता कहां हैं, कोई नहीं जानता।