जब-जब अबु सलेम का नाम सामने आता है तब-तब मोनिका बेदी को उनके साथ जोड़ दिया जाता है। एक बार फिर अबु सलेम चर्चा में हैं। 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के केस में आज अबु सलेम पर फैसला आने वाला है। ऐसे में लोगों के जहन में मोनिका बेदी का जिक्र तैर रहा है। आइए जानते हैं फिल्मों से दूरी बना चुकीं मोनिका बेदी और जेल की हवा खा रहे अबु सलेम की लव स्टोरी के कुछ रोमांचक किस्से।
फोन पर बातें करते-करते अबु सलेम को दिल दे बैठी थीं मोनिका, धर्म बदलकर किया था निकाह
फिल्मफेयर.कॉम और इंडिया-फॉरम्स डॉट कॉम में छपे इंटरव्यू में मोनिका ने खुद अपनी और अबु की लव स्टोरी पर खुलकर बात की थी। मोनिका एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए स्टेज शो के ऑफर में उनकी दिलचस्पी स्वाभाविक थी। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था लेकिन अबु सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबु सलेम के संपर्क में आईं।
फोन पर बातें करते-करते अबु सलेम को दिल दे बैठी थीं मोनिका, धर्म बदलकर किया था निकाह
मोनिका दुबई में थीं, फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। मोनिका की मानें तो फोन पर हमारी बातें होती थीं लेकिन मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है।
फोन पर बातें करते-करते अबु सलेम को दिल दे बैठी थीं मोनिका, धर्म बदलकर किया था निकाह
मोनिका बताती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इस कदर पसंद करने लगूंगी कि बिना बात के रहा नहीं जाएगा। मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी, लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। इतना कि पूरे दिन मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करने लगी थी। और जब फोन नहीं आता तो मैं व्याकुल हो उठती थी। फोन पर बात करने के दौरान अबु मुझे बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे
फोन पर बातें करते-करते अबु सलेम को दिल दे बैठी थीं मोनिका, धर्म बदलकर किया था निकाह
उनसे बातें करके लगता था कि जैसे वो बहुत ही क्लोज फ्रेंड हैं। मैं उनसे फोन पर अपनी सारी बातें शेयर करने लगी थी। दुबई में शो के बाद हम दोनों इतने करीब आ गए कि अबु हर आधा घंटे में मेरा फोन लगा देते थे। वो मेरी काफी परवाह करने लगे थे। दुबई में दो बार मिलने के बाद मैं मुंबई वापस आई तो मैंने अबु को मुंबई आने के लिए कहा। लोकिन वो हमेशा कोई बहाना बना देते। अबु ने मुझे अपना नाम आर्सलन अली बताया था। अबु हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे।