{"_id":"59796e954f1c1be50a8b47f9","slug":"hero-alom-alam-bogra-of-bangladesh-unknown-facts-shah-rukh-meets-hero-alom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश का ये सुपरस्टार पड़ रहा है शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार पर भारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बांग्लादेश का ये सुपरस्टार पड़ रहा है शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार पर भारी
Thu, 27 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हीरो अलोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बांग्लादेश के सुपरस्टार आलम बोगरा यानि हीरो अलोम से मिले और इसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां इसके कुछ देर बाद लोगों ने बुरा-भला कहना शुरू कर दिया तो वहीं हीरो अलोम के फैंस खूब एक्साइटेड हो गए।
2 of 7
hero alom
- फोटो : YouTube
क्या आप जानते हैं कि हीरो अलोम बांग्लादेश में कितने पॉपुलर हैं। हीरो अलोम बांग्लादेश में सलमान, शाहरुख से ज्यादा मशहूर हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी वो हमेशा छाए रहते हैं। हीरो अलोम की इस लोकप्रियता से किसी भी बड़े स्टार को जलन हो सकती है फिर चाहे वो अमिताभ बच्चन हो, रजनीकांत हो या फिर शाहरुख खान और सलमान खान।
3 of 7
हीरो अलोम
हीरो अलोम शाहरुख-सलमान या आमिर-अक्षय की तरह कोई बड़ी फिल्में नहीं करते और ना ही खूबसूरत जगहों पर हीरोइन के साथ रोमांस करते हैं, फिर भी ये इतने लोकप्रिय हैं कि इन्हें बांग्लादेश का सुपरस्टार कहा जाता है क्योंकि बांग्लादेश में हीरो अलोम काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हीरो अलोम
हीरो अलोम यानि आलम बोगरा का असली नाम अशरफ्फुल अलोम सईद है उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और 500 से ज्यादा गाने प्रोड्यूस किए हैं। आलम की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैंस ने इनके नाम से फेसबुक पर कई पेज बना रखे हैं और तो और उनके गानों को भी चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
हीरो अलोम
बांग्लादेश में लोग आलम को लेकर इस हद तक पागल हैं कि वो उनके साथ सेल्फी तक लेने के लिए आतुर रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, ठीक उसी तरह बांग्लादेश में आलम बोगरा को किंग ऑफ रोमांस माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।