बेटे अबराम और बांग्लादेशी सुपरस्टार संग शाहरुख का ये नया अंदाज, आपने देखा क्या
ऐसे नहीं है शाहरुख अपने बाकी दोनों बच्चों को कम प्यार करते है लेकिन उनका आधे से ज्यादा सेशल मीडिया अबराम के फोटोज से लबरेज है। हाल ही पोस्ट किए अबराम के फोटो में शाहरुख ने प्यारा सा कैप्शन भी डाला है।
इस फोटो में अबराम दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो वाकई काफी क्यूट है। फोटो पोस्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है इस फीलिंग के लिए तो में सारी रात दौड़ने के लिए तैयार हूं।
‘Cause when the feelin’s right I’m gonna run all night I’m gonna run to you…
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
इसके साथ ही शाहरुख की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर है उनकी बांग्लादेशी 'सुपरस्टार' अशरफुल अलोम के साथ लेकिन खास बात ये है कि ये तस्वीर एडिट कर बनाई गई है और इसे अलोम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अलोम ने लिखा, शाहरुख मेरे फैन हैं. सुना आपने शाहरुख मेरे साथ सेल्फी ले रहे हैं. लव यू शाहरुख मेरे फैन।
Saarukh Khan fan of me - 100% Hero Alom Bogra.....Hear, Saarukh is taking selfee with me......love you Saarukh my fan pic.twitter.com/c6WyUtCsMl
— Hero Alom Bogra (@AlomBogra) 25 July 2017