{"_id":"5922a8224f1c1b3f6a53682d","slug":"farha-khan-completed-25-years-in-bollywood-started-as-choreographer-turned-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 साल छोटे शख्स से शादी कर चर्चा में आई फराह खान, उंगलियों पर नचाती हैं सुपरस्टार्स को ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 साल छोटे शख्स से शादी कर चर्चा में आई फराह खान, उंगलियों पर नचाती हैं सुपरस्टार्स को
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 22 May 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
फराह खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनी फराह खान को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 25 साल हो गए हैं। आज हम बताने जा रहें फिल्म इंडस्ट्री में फराह खान के सफर के बारे में। कैसे माता पिता के तलाक के बाद अपने दम पर उन्होने ये मुकाम हासिल किया। फराह को करीब से जानने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का।
फराह खान
9 जनवरी 1965 को फराह खान का जन्म हुआ था। माता पिता का तलाक हो जाने के बाद फराह और उनके भाई साजिद खान को अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत के बाद अपनी मंजिल मिली। फराह को डांस का शौक बचपन से ही था जिसके चलते उन्होने डांस में महारत हासिल कर फिल्मों में कोरियोग्राफर का काम किया।
फराह खान
फिल्म 'जो जीता वो ही सिकंदर' में सरोज खान के कोरियोग्राफी छोड़ने के बाद फराह खान ने ही इस फिल्मे में कोरियोग्राफी की थी। इसके बाद फराह खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सेट पर शाहरुख खान से मुलाकात हुई जिसके बाद दोनो अच्छे दोस्त बन गए, इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फराह खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हे फिल्मफेयर के बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद शाहरुख खान के साथ अपनी डायरेक्टर के तौर पर 'ओम शांति ओम' से फराह खान को फिल्मों में नई ऊंचाइया मिली। साथ ही फराह कई रियलीटी शोज का भी हिस्सा रहीं।
विज्ञापन
फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर फराह खान और शिरिष कुंदर के बीच दोस्ती हुई जो आगे चलकर साल 2004 में शादी में बदल गई। फराह खान अपने पति से 8 साल बड़ी हैं, जिसके कारण शादी के समय उन्हे काफी आलोचनाओं का सामने करना पड़ा, लेकिन फराह ने इसका खुलकर सामना करा और फराह ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया जिनमें एक बेटा और दो बेटी हैं।