बॉलीवुड के
सुपरस्टार सलमान खान अगले 2 से 3 सालों में पिता बन जाएंगे। ये उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस बात का इशारा खुद
सलमान खान ने किया है। आगे जानें, सलमान खान ने क्यों दिया ये बयान...
बॉलीवुड के दबंग खान यानि
सलमान खान ने कहा है कि उनकी उम्र बढ़ती जा रही है। वो 52 साल के हो चुके हैं। ऐसे में अभी भले ही उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है, पर जब उनका बच्चा 20 साल का होगा, तबतक काफी देर हो चुकी होगी।
सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर भी बात की...
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने इशारा किया है कि वो बाप तो बनेंगे, पर उसकी मां ढूंढने नहीं जाएंगे। जी हां, सलमान खान की प्लानिंग सेरोगेसी के जरिए पिता बनने की है। आगे जानें, इंडस्ट्री में पहले भी हैं बिना पत्नी के पिता...
बॉलीवुड में तुषार कपूर(2016) और करन जौहर(2017) पहले से सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। करन जौहर के जुड़वा बच्चे हैं। ऐसे में सलमान खान ने भी सेरोगेसी के जरिए पिता बनने का फैसला किया है। आगे जानें, बढ़ती उम्र को लेकर सलमान खान ने क्या जवाब दिया...
सलमान खान ने कहा कि मैं 50 से ज्यादा साल का हो चुका हूं। वैसे भी, मेरे माता-पिता मेरे बच्चों को देखना चाहते हैं। वैसे, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ फिर से उनका साथ देंगी। दोनों मूल फिल्म 'एक था टाइगर' में भी साथ थे। यही नहीं, सलमान के पास अगले साल ईद तक तो बिल्कुल भी फुरसत नहीं है, क्योंकि ईद पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'रेस 3' उसी समय रिलीज होगी।