फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 की उम्र में 60 साल के बुड्ढे का निभाया किरदार, 500 फिल्में करके भी कभी नहीं मिला लीड रोल

Thu, 12 Oct 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
anupam kher new chairperson of FTII know his interesting facts
अनुपम खेर

अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किरदार को घोलकर पी जाते हैं। उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि उन्हें FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि इससे पहले गजेंद्र चौहान अध्यक्ष थे। उन्हें साल 2015 में FTII के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। अनुपम खेर कार्यभार कब संभालेंगे, इसकी डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। 

anupam kher new chairperson of FTII know his interesting facts
अनुपम खेर

अनुपम खेर के अलग-अलग किरदारों को देखकर लगता है कि वो इस पद के लिए पर्फेक्ट हैं। अनुपम अपने अभिनय से हमेशा ही दर्शकों और आलोचकों को मंत्रमुग्‍ध करते आए हैं। लगभग 500 फिल्में और 100 से ज्यादा नाटकों में अभिनय कर चुके अनुपम खेर की खासियत यह है कि वह हर फिल्म में एक अलग किरदार के साथ दिखते हैं।

पढ़ें- 10 साल से एक हिट के लिए तरस रहे थे बॉबी देओल, सलमान खान ने खोल दी किस्मत

anupam kher new chairperson of FTII know his interesting facts
'सारांश' में अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं कभी पैसे या बड़े बैनर के पीछे नहीं भागता हूं। अगर मुझे फिल्म अच्छी लगी है और फिल्मकार का बजट कम है तो वह फिल्म मैने फ्री में भी की है।' हालांकि अनुपम खेर ने उन फिल्मों के नाम नहीं बताए थे। अनुपम खेर ने उन फिल्मों के नाम जरूर बताए थे जो उन्होंने बहुत कम पैसों में की।

पढ़ें- KBC 9: 10वीं पास महिला के आगे नहीं टिक पाया IAS अफसर, अमिताभ बच्चन को भी हुई हैरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher new chairperson of FTII know his interesting facts
'सारांश' में अनुपम खेर

अनुपम ने कहा था, 'मैंने 'ए वेडनेसडे' और 'खोसला का घोसला' फिल्में बहुत कम पैसों में की। कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं हैं ‌जो रिलीज होने के बाद नुकसान में चली गईं तो उनके बनाने वालों से मैंने अपनी तय फीस नहीं ली है।' अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई हैं।

पढ़ें- B'Day Spl: एक गलती ने खत्म कर दिया अमन का करियर, फिर 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस

विज्ञापन
anupam kher new chairperson of FTII know his interesting facts
'सारांश' में अनुपम खेर

अनुपम खेर अमीर बेटे के बाप का किरदार उसी स्वाभाविकता के साथ निभाते हैं जितना एक गरीब और लाचार बेटी के पिता का। ज्यादातर चरित्र भूमिकाएं निभाने वाले अनुपम, खूबसूरत कॉमेडी भी कर सकते हैं। 1984 में रिलीज हुई चर्चित और सराही गयी फिल्म 'सारांश' में अनुपम खेर ने एक 60 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed