अमिताभ बच्चन आज अपना 75वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानिए कि 'केबीसी' में पिछली रात क्या हुआ। ये केबीसी सीजन 9 का 32वां एपीसोड था। शो की शुरुआत हरियाणा जींद से आए कंटेस्टेंट डॉ विनय गोयल के साथ हुई।
KBC 9: 10वीं पास महिला के आगे नहीं टिक पाया IAS अफसर, अमिताभ बच्चन को भी हुई हैरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनय एक आईएएस ऑफिसर हैं और केरला में पोस्टेड हैं। सरल स्वभाव वाले विनय से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं क्योंकि उन्होंने आईएएस जैसी सबसे कठिन परीक्षा पास की। इसीलिए बिग बी ने भी गेम शुरू करने से पहले उन कंटेस्टेंट के नाम गिनाए जो शो से भारी रकम जीतकर गए हैं।
पढ़ें- B'Day Spl: एक गलती ने खत्म कर दिया अमन का करियर, फिर 15 साल छोटी लड़की से शादी कर हुए फेमस
बिग बी ने विनय को पहले ही चेतावनी दे दी थी उनके सामने कठिन प्रश्न आएंगे और ऐसा ही हुआ। दो सवालों का सही जवाब देने के बाद विनय 3 हजार के प्रश्न में फंस गए और उन्हें लाइफलाइन यूज करनी पड़ी।
पढ़ें- होटल में टेबल साफ करते थे रॉनित रॉय, अब एक्टिंग के साथ संभालते हैं करोड़ों का बिजनेस
पहला पड़ाव पार करते-करते विनय ने ऑडियंस पोल और जोड़ीदार की दो लाइफलाइन यूज कर लीं। जैसे-तैसे पहला पड़ाव पार हुआ। ये देखकर सभी हैरान थे कि आखिर एक आईएएस ऑफिर इतने आसान सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पा रहा है।
दूसरा पड़ाव शुरू हुआ तो विनय का कॉन्फिडेंस बढ़ा और वो एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते गए। कुछ ही देर में विनय ने दूसरा पड़ाव भी पार कर लिया। तब तक विनय के पास दो लाइफलाइन बाकी थी। इसके बाद दो लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर विनय 12.50 लाख रुपए भी जीत गए।