फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16000 की थाली के बाद अब केजरीवाल सरकार ने खाए एक करोड़ के समोसे!

Wed, 12 Apr 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Apr 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal government faces new allegation eating one crore rupees samosa
बीजेपी का पोस्टर

बीजेपी के एक पोस्टर से आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक पोस्टर ट्वीट किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि आप सरकार ने एक करोड़ रुपये के समोसे खाए हैं। बता दें कि इसके पहले केजरीवाल की घर में हुई पार्टी का एक ऐसा बिल सामने आ चुका है, जिसमें एक थाली की कीमत 16000 रुपये थी।



तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने जो पोस्टर ट्वीट किया है, उसमें एक तरफ अमिताभ बच्चन और दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की फोटो है। पोस्टर में बिग बी अपनी फिल्म दीवार के लुक में हैं और केजरीवाल से पूछ रहे हैं कि मेरे पास बंगला है, 'गाड़ी है, दौलत है, तुम्हारे पास क्या है?' इसके जवाब में केजरीवाल कह रहे हैं, 'मेरे पास एक करोड़ के समोसे हैं।'
 

 

आरटीआई के जवाब में हुआ खुलासा

arvind kejriwal government faces new allegation eating one crore rupees samosa

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बग्गा ने साफ किया है कि ये आरोप उन्होंने खुद नहीं लगाए हैं। एक आरटीआई के जवाब में ये बात सामने आई है। आरटीआई के मुताबिक, केजरीवाल के दफ्तर की कैंटीन में 18 महीनों के दौरान समोसों का बिल एक करोड़ रुपये आया है।

केजरीवाल के घर हुई पार्टी की थाली को लेकर उठे थे सवाल

arvind kejriwal government faces new allegation eating one crore rupees samosa
गौरतलब है कि यह पार्टी दिल्ली में आप सरकार बनने की पहली सालगिरह पर दी गई थी। यह पार्टी केजरीवाल के घर पर 12 फरवरी 2016 को आयोजित की गई थी। जश्न में पार्टी के विधायक, मंत्री और समर्थक सभी शामिल हुए थे। इस पार्टी का एक बिल सामने आया है जिसमें पार्टी में परोसी गई तीस थालियों के लिए 12 हजार 20 रुपये प्रति थाली के हिसाब से 3 लाख 60 हजार 600 रुपये चार्ज किए गए हैं। 36 हजार 60 रुपये के सर्विस चार्ज समेत कुल बिल तकरीबन 4 लाख का बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुंगलू कमेटी ने उठाए थे सवाल

arvind kejriwal government faces new allegation eating one crore rupees samosa

भाजपा का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके 6 कैबिनेट मंत्रियों के निवास और कार्यालय के चाय समोसे का 18 महीनों का बिल एक करोड़ रुपये से अधिक का आया था। भाजपा ने कहा कि व्यक्तिगत मुकदमे में वकीलों के बिल का भुगतान सरकारी खजाने से करने की कोशिश हुई। फिर शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट आई कि असंवैधानिक तरीके से सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया गया।

विज्ञापन

भोज पर खर्च हुए कुल 11 लाख रुपये

arvind kejriwal government faces new allegation eating one crore rupees samosa
सादगी की बात करने वाले मुख्यमंत्री के निवास पर कुछ चुनिंदा मेहमानों के भोज पर ही 11 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। भाजपा के अनुसार आप सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 और 12 फरवरी 2016 को मुख्यमंत्री आवास पर एक जलसे का आयोजन किया गया था। उस आयोजन के खान-पान की व्यवस्था पांच सितारा होटल के हाथों में थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed