फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बने यासिर शाह

Thu, 28 Sep 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 28 Sep 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
Yasir Shah jointly on second position in terms of taking quick 150 Test wickets
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Re

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने अबुधाबी में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन अपने टेस्ट करियर के 150 विकेट पूरे किए। इसी के साथ 31 वर्षीय शाह टेस्ट करियर में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। लेग स्पिनर ने सबसे जल्दी 150 विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस की बराबरी की। वकार ने भी अपने टेस्ट करियर के 27वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Yasir Shah jointly on second position in terms of taking quick 150 Test wickets
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters

टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने के मामले में यासिर शाह पाकिस्तान के 13वें जबकि विश्व के 102वें खिलाड़ी बने। शाह ने अपने करियर के 27वें टेस्ट में 150वां विकेट चटकाया और वो संयुक्त रूप से सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वैसे आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बार्नेस के नाम है, जिन्होंने अपने करियर के 24वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। बार्नेस ने 27 टेस्ट के अपने करियर में कुल 127 विकेट चटकाए थे। 

Yasir Shah jointly on second position in terms of taking quick 150 Test wickets
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Re

सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज यासिर शाह स्पिनरों में यह उपलब्धि हासिल करने के मामले में नंबर-1 पर है। पाक गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर के 28वें मैच में 150वां टेस्ट विकेट चटकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yasir Shah jointly on second position in terms of taking quick 150 Test wickets
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters

वैसे आपको बता दें कि यासिर शाह टेस्ट प्रारूप में सबसे तेज 50 और 100 विकेट लेने वाले स्पिनरों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 9वें टेस्ट में 50वां और 16वें टेस्ट में 100वां विकेट लिया था। वैसे सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में वो अल्फ वैलेंटाइन से पीछे थे, जिन्होंने 8वें टेस्ट में 50वां विकेट चटकाया था।

विज्ञापन
Yasir Shah jointly on second position in terms of taking quick 150 Test wickets
यासिर शाह

यासिर पाकिस्तान की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में अव्वल स्थान पर हैं। उन्होंने वकार यूनिस, शब्बीर अहमद और मोहम्मद आसिफ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 10वें टेस्ट में 50वां विकेट चटकाया। पाक लेग स्पिनर सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमन इस मामले में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने यासिर से एक टेस्ट पहले यह उपलब्धि हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed