फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में नंबर-1 बनने का मौका!

Wed, 23 Aug 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 23 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
virat kohli has chance to sit at top for scoring most runs in calender year
विराट कोहली - फोटो : SELF

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और इस दौरान उन्होंने स्टार बल्लेबाजों के अकल्पनीय रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए। अब श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में विराट के पास नंबर-1 बनने का शानदार मौका है। 28 वर्षीय कोहली इस साल सबसे ज्यादा वन-डे रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुँच सकते हैं। 




 

virat kohli has chance to sit at top for scoring most runs in calender year
विराट कोहली - फोटो : ICC

कप्तान कोहली ने साल 2017 में अब तक 14 वन-डे खेले, जिसमें दो शतक और 6 अर्धशतकों तथा 96.12 की औसत से कुल 769 रन बनाए। इस साल सबसे ज्यादा वन-डे रन बनाने के मामले में कोहली फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी और इंग्लैंड के जो रूट हैं।

virat kohli has chance to sit at top for scoring most runs in calender year
विराट कोहली

फाफ डू प्लेसी सबसे ज्यादा वन-डे रन बनाने की लिस्ट में अभी टॉप पर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस साल अब तक 16 वन-डे खेले, जिसमें 58.14 की औसत से 814 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के जो रूट इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने अब तक 14 वन-डे में दो शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से 785 रन बनाए। कोहली अभी इन दोनों बल्लेबाजों से पीछे हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में ही उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli has chance to sit at top for scoring most runs in calender year
विराट कोहली - फोटो : icc

विराट कोहली अगर दूसरे वन-डे में 45 रन या उससे ज्यादा बनाने में कामयाब रहे तो कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। कोहली की बल्लेबाजी औसत को देखकर ये सोचना गलत नहीं होगा कि वो जल्द ही इस उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे। 

विज्ञापन
virat kohli has chance to sit at top for scoring most runs in calender year
विराट कोहली - फोटो : SELF

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में 70 गेंद में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 9 विकेट की विशाल जीत दर्ज की थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि विराट का बल्ला अगले मुकाबले में भी चलेगा और वो रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंचेंगे। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे 24 अगस्त को पल्लेकली स्टेडियम में खेलना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed