फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांड्या का खुलासा, जब पोलार्ड ने मुझे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस को बुलाया

Sun, 03 Dec 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Kieron Pollard called police to have Hardik Pandya arrested in West Indies
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमेंटेटर गौरव कपूर को दिए इंटरव्यू के दौरान एक बात का खुलासा किया है। खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह इस साल जून में वेस्ट इंडीज दौरे पर थे तो किरोन पोलार्ड ने उनके साथ एक ऐसा मजाक किया था जिसके कारण वह सलाखों के पीछे पहुंच सकते थे। 

Kieron Pollard called police to have Hardik Pandya arrested in West Indies
केरॉन पोलार्ड - फोटो : getty

पोलार्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम वहां खेलने गए, तो मैं पोलार्ड के साथ ही ज्यादा समय तक रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पोलार्ड ने सोच लिया था कि वह उनके साथ मजाक करने वाले हैं। उन्होंने एक पुलिस अफसर को बुलाया, जो वास्तव में उनका दोस्त था। उस पुलिस अफसर ने मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की। 

Kieron Pollard called police to have Hardik Pandya arrested in West Indies
हार्दिक - फोटो : SELF

पांड्या ने कहा कि मुझे मालूम था कि यह मजाक है लेकिन एक समय मुझे लगने लगा कि यह मामला गंभीर हो गया है और मैं शांत हो गया। मैंने एक बार सोचा कि मुझे टीम इंडिया को फोन करना चाहिए क्योंकि मैंने उस समय कुछ गलत नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kieron Pollard called police to have Hardik Pandya arrested in West Indies
हार्दिक पांड्या

पांड्या ने आगे कहा, 'मैं समझ गया था कि पोलार्ड मेरा मजाक बना रहे हैं, क्योंकि जब पुलिस अफसर ने किसी और को फोन करने की कोशिश की, तो उसने फोन को उल्टा पकड़ा हुआ था। इसी से मुझे समझ में आ गया कि दोनों मिलकर मेरी खिंचाई कर रहे हैं। पांड्या ने कहा कि बाद में पोलार्ड ने मुझसे पूछा कि मैं क्यों क्लेम कर रहा था। इस पर मैंने उसे जवाब दिया कि देख पोली, यदि तुम मेरे साथ हो, तो मुझे कुछ नहीं होगा। मैं तुम्हारे शहर में हूं।'

विज्ञापन
Kieron Pollard called police to have Hardik Pandya arrested in West Indies
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

बता दें कि पांड्या टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से टीम इंडिया में एक अलग पहचान बनाए हैं और आज दुनिया में एक शानदार ऑलराउंडर में शुमार है। पांड्या और पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed