टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जूनियर लेवल क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का अत्यधिक दबाव अर्जुन ने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में पांच विकेट झटक दिए।
अर्जुन ने कूच बिहार अंडर-19 में मध्यप्रदेश के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। इससे पहले अर्जुन ने तब चर्चाएं बटोरी थी जब उन्होंने टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दौरान विराट कोहली को नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कराया था।
इसके अलावा अर्जुन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को भी बल्लेबाजी का अभ्यास कराया था। बेयरस्टो को तब अर्जुन ने एक बेहतरीन यॉर्क गेंद पर क्लीन बोल्ड किया था। 18 वर्षीय अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-19 स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है।
4 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
बहरहाल, मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के मुकाबले में युवा तेंदुलकर ने दूसरी पारी में अपनी गेंदबाजी की शैली पेश की। मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 361 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 506 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। मध्यप्रदेश की दूसरी पारी में तेंदुलकर ने मौके का फायदा उठाया और सुर्खियां बटोरी।
5 of 5
अर्जुन तेंदुलकर और वसीम अकरम
- फोटो : twitter
सचिन तेंदुलकर के बेटे ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। इसमें से उन्होंने विरोधी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पांचवें विकेट के लिए अर्जुन को इंतजार करना पड़ा। मध्यप्रदेश का 9वां विकेट गिराकर अर्जुन ने अपना पांचवां विकेट झटका। मध्यप्रदेश की दूसरी पारी 411 पर सिमटी और यह मुकाबला ड्रॉ रहा।