बाहुबली के कारनामें फिल्मी हैं, मिलिए रियल लाइफ के बाहुबली से। जो हीरो नहीं है लेकिन कारनामें हीरो वाला ही करता है। वैसे तो सोशल मीडिया में रोजाना कई नए वीडियो सामने आते है। इनमें से कई वीडियो रातों-रात सुर्खियों छा जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो काफी धूम मचा रहा है।
इसमें एक शख्स जेसीबी मशीन को चार बार उठाता है और फिर उसे जमीन पर रख देता है। वीडियो में बताया गया है कि यह शख्स कैसे इस भारी-भरकम मशीन उठा रहा है।
ये वीडियो फेसबुक पेज 'Aussie Comedy' पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो वह किसी जिम में एक्सरसाइज कर रहा है।
30 सेकेंड के इस वीडियो में वह चार बार इस मशीन को उठाता है और जैसी ही वह यह कारनामा करता है उसके दोस्त ताली बजाते हैं। अगली स्लाइड में देखें वीडियो..
हालांकि इस वीडियो से बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि इस मशीन को बाजुओं की ताकत के दम पर उठाया जा रहा है या फिर किसी तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।