{"_id":"5969e39f4f1c1be4538b4a16","slug":"women-breaks-art-worth-crores-while-taking-selfie-a-14th-factory-exhibition-in-the-usa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने के चक्कर में लड़की ने तोड़ डाला 1,28,55,800 रुपये का आर्ट!","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
सेल्फी लेने के चक्कर में लड़की ने तोड़ डाला 1,28,55,800 रुपये का आर्ट!
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 15 Jul 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Selfie
- फोटो : Live Leaks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जब ढिंचैक पूजा जैसे आंदोलनकारी 'सेल्फी' को उसका सम्मान दिलाने के लिए दुनिया से बैर तक मोल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग इस टैलेंट को बदनाम करने का ऐसा दुस्साहस कैसे कर सकते हैं!
Selfie
- फोटो : Live Leaks
विश्व पटल पर इन दिनों सात समंदर पार अमेरिका के लॉस एंजेलिस से एक ऐसे वीडियो ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसने सभी के आत्मविश्वास, अवचेतना और अवधारणा पर गहरा प्रहार किया है। ट्विटर, फेसबुक पर लोग जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं उससे तो यही लगता है कि एक लड़की की भूल ने न जाने कितने लोगों की भावना 'आहत' कर दी है।
Selfie
- फोटो : the 14th factory/Twitter
the 14th factory ने ट्विटर पर एक प्रदर्शनी की तस्वीर साझा की जिसमें कला की बेशकीमती और एक से बढ़कर एक कृतियां रखी गई थीं। वैसे तो पैसों में इनकी खूबसूरती का मोल लगाया नहीं जा सकता। फिर भी लाला जी के तराजू में इन्हें तौलें, तो कीमत करोड़ों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Selfie
- फोटो : Live Leaks
एग्जबिशन में कला के कद्रदानों की भी कमी नहीं थी। कुछ इसे अपने जेहन में समेट रहे थे तो कुछ लेंस पर उतार रहे थे। लेकिन अब तक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन आर्ट पीस ही था। पर जैसे ही एक बालिका ने सेल्फी लेने के चक्कर में फ्रेम में खुद को आगे रखा और और आर्ट पीस को अपने पीछे, यह बात उन बेशकीमती वस्तुओं को पसंद नहीं आई शायद। तभी तो एक एक कर सारी की सारी धराशायी हो
गईं।
(वैसे, हम यह सीधे तौर पर तो नहीं कह सकते कि सेल्फी के चक्कर में लड़की ने कलाकृतियों को तबाह कर दिया। वर्ना सेल्फी के शौकीनों की भावना आहत न हो जाएगी? )
गईं।
(वैसे, हम यह सीधे तौर पर तो नहीं कह सकते कि सेल्फी के चक्कर में लड़की ने कलाकृतियों को तबाह कर दिया। वर्ना सेल्फी के शौकीनों की भावना आहत न हो जाएगी? )
To be blaming the woman is ridiculous. The fact that this wasn't set up in a way to protect the art is the gallery's fault.
— Alex Jiménez (@RAlexJimenez) July 13, 2017
विज्ञापन
Selfie
- फोटो : Live Leaks
गलती किसकी थी, सेल्फी लेने वाली लड़की की जो इन बेशकीमती चीजों के बराबर खुद को रखने चली थी, उन कलाकृतियों की जिसने इस बात को इगो पर ले लिया और टूटकर बिखर गई, या फिर हमारी कि हमने खबर को 'गलत एंगल' से पेश किया? सोचिए, खूब सोचिये और विशेष टिप्पणी हम तक पहुंचाइये भी। पर उससे पहले यह वीडियो जरूर देखें।