व्यक्ति की जिंदगी में उसकी जन्म तारीख का काफी महत्व है। उसकी यही जन्म तारीख उसके स्वभाव से लेकर उसका भाग्य निर्धारित करती है। अंकशास्त्र के अनुसार व्यक्ति का मूलांक और कोई खास नंबर उसके जीवन को प्रभावित करता है। जानिए अगर आपकी जन्म तारीख में 2 अंक एक बार या दो बार आए तो जीवन को कैसे करेगा प्रभावित
ये भी पढ़ें- जिंदगी बर्बाद कर देता है इन अक्षरों का हेरफेर, कहीं आपके नाम में भी तो नहीं
ऐसे लोग जिनकी जन्म तारीख में 2 का अंक एक बार आता है तो ये लोग या तो बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते है या फिर बिल्कुल भी नहीं हो पाते। 2 अंक सिर्फ जन्म की तारीख नहीं बल्कि तारीख के साथ जन्म का महीना जन्म का साल भी शामिल होता है। जैसे किसी व्यक्ति का जन्म 20-10-1985 हो हुआ है तो इसमें एक बार दो का अंक आ रहा है।
यदि 2 का अंक दो बार आता है तो ऐसे लोग काफी ब्रिलियंट होते है, लेकिन ये लोग जिस चीज में हैं अगर उसे ही पकड़े रहे तो इनके लिए अच्छा होगा। जैसे अगर आपका जन्म 22-10-1985 को हुआ हो।
2 का अंक 3 बार ( जैसे 22-10-1988) आए तो ये लोग चिड़चिड़े होते हैं। इन्हें अपने मूड का खुद को ही पता नहीं होता। किसी पल इनका मूड काफी अच्छा रहता है तो अगले ही पल छोटी सी बात पर भी गुस्सा करने लग जाते हैं।
ये भी पढ़ें- इस दिन जन्मे लोगों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, कभी नहीं होती इन्हें पैसों की कमी
जिसकी जन्म तारीख में 2 का अंक 4 बार आता (जैसे 22-12-1992) है वे लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रहने की कोशिश करनी चाहिए।