फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंडली से जानिए क्या है अापका गण, फिर जानें किस शक्ति में मालिक हैं आप

Sun, 04 Jun 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 04 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
know about rakshasa gana power, deva Gana and Manushyagana

राक्षस गण ये शब्द ‌कई बार सुनने में आता है, लेकिन क्या आपको इसका सही मतलब पता है। दरअसल मनुष्य को जन्म नक्षत्र के माध्यम से देव गण, मनुष्य गण और राक्षस गण तीन गणों में बांटा हुआ हैं। ज्यादातर लोग देव गण को सर्वश्रेष्ठ और मनुष्य गण को अच्छा मानते हैं, लेकिन राक्षस गण का नाम आते ही लोगों में मन में नकारात्मक सोच पनपने लगती हैं। उनके अनुसार राक्षस गुण वाले व्यक्तियों में उसके जैसे ही गुण होते हैं, लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे कि राक्षस गण वाले व्यक्तियों के पास एक ऐसी शक्ति होती है जो बाकी दोनों गण वाले व्यक्तियों के पास नहीं होती। 

know about rakshasa gana power, deva Gana and Manushyagana

डरा नहीं सकता कोई
राक्षस गण वाले व्यक्तियों में एक नैसर्गिक गुण होता है। यदि उनके आस पास कोई नकारात्मक शक्ति होती हैं तो उन्हें उसका तुरंत ही अहसास हो जाता है। यही नहीं कई बार तो इनको ये शक्तियां दिखाई भी दे जाती है, लेकिन फिर भी ये शक्तियां इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। इस गण वाले लोग उनसे जल्द ही भयभीत नहीं होते।  राक्षस गण वाले साहसी होते हैं और किसी भी विपरीत परिस्थिति से नहीं घबराते।

know about rakshasa gana power, deva Gana and Manushyagana

इन नक्षत्रों वाले होते हैं राक्षस गण के
कृतिका, अश्लेषा, मघा, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग राक्षस गण के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about rakshasa gana power, deva Gana and Manushyagana

काम खाने वाले होते हैं देव गण वाले
देव गण वाले व्यक्ति बुद्घिमान, कोमल हृदय, कम खाने वाले और दानी होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने से पहले दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं।

विज्ञापन
know about rakshasa gana power, deva Gana and Manushyagana

समाज  में सम्मान पाते है मनुष्य गुण वाले
मनुष्य गुण वाले लोग धनवान तो होते ही हैं, साथ ही धनुर्विद्या में ज्ञाता भी होते हैं। ये लोग समाज में काफी सम्मान हासिल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed