फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ganga dussehra puja time and importance

लंबे समय बाद इस नक्षत्र में पड़ रहा है गंगा दशहरा, जानें पूजा करने का सही समय

Fri, 02 Jun 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 02 Jun 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
ganga dussehra puja time and importance
गंगा दशहरा

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को हस्त नक्षत्र में मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसी दिन भागीरथ उन्हें धरती पर लाए थे और इस दिन को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाने लगा। इस बार गंगा दशहरा रविवार चार जून को है। वैसे लंबे समय बाद गंगा दशहरा हस्त नक्षत्र में पड़ा है। इस दिन लोग गंगा में नहाते है और दान पुण्य करते हैं।  

विज्ञापन

गंगा दशहरा सर्वार्थ सिद्घि और अमृत सिद्घि योग के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार तीन जून को सुबह 6:52 मिनट से ही दशमी लग गई है, जो अगले दिन यानि चार जून तक सुबह 8:03 मिनट तक रहेगी। 
विज्ञापन


ऐसे करें पूजा
गंगा दशहरा के दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में खड़े होकर 'ऊं नमह शिवाये नारायनये दशहराये गंगाये नमह' का दस बार जाप करना चाहिए। अगर आपके आस पास कोई नदी है तो ऐसी स्थिति में घर में स्‍नान के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद हाथ में फूल लेकर 'ऊं नमो भगवते ऐड्म ह्री श्री हिली हिली मिली मिली गंगे मां पावय पावय स्वाहा'  मंत्र का पांच का उच्चारण करें और फिर फूल को पानी में अर्पित कर दें। इसके साथ ही अपने पितरों की तृप्ति के लिए प्रार्थना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी करें
स्नान के समय दस दीपों का दान करना ना भूलें। वहीं नदी में दस डुबकी भी लगाएं। इस दिन किया गया कार्य पितरों के मोक्ष के लिए अच्छा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed