{"_id":"695e7614-b492-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"youngsters-of-j-and-k-rocked-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत की 'यूथ ब्रिगेड' का सिविल सर्विसेज में धमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत की 'यूथ ब्रिगेड' का सिविल सर्विसेज में धमाल
जम्मू/श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा (सिविल सर्विसेज) की परीक्षा में एकबार फिर रियासत की 'यूथ ब्रिगेड' ने धमाल मचाया है।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में सिविल सर्विसेज परीक्षा में देशभर में टॉप रहने वाले रियासत के डॉ. फैसल शाह द्वारा शुरू की गई परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार जम्मू-कश्मीर के दस युवाओं ने सफलता हासिल की है।
इनमें जम्मू के दो और श्रीनगर के आठ युवा हैं। खासकर किश्तवाड़ की सईद सेहरिश असगर ने तो अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए शीर्ष 25 प्रतियोगियों में स्थान बनाकर रियासत का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में सईद सेहरिश असगर ने 23वीं रैंक हासिल की है। वह पिछली बार भी सूची में शामिल थीं।
इस तरह बारामूला निवासी शौकत अहमद परे ने 41वीं, खुर्शीद अली कादरी ने 95वीं, और श्रीनगर निवासी नवीद त्रंबू ने 386 वीं रैंक हासिल की है।
साथ ही आबिद सादिक को 501वीं, अमानउल्ला टाक ने 571वीं, डॉ. रूवेदा सलाम बजाद ने 820वीं व राजोरी निवासी इफ्तिखार अहमद चौधरी ने 902वीं रैंक मिली है।
खुर्शीद अली के मुताबिक कड़ी मेहनत की वजह से वह अपना नाम लिस्ट में शामिल कर पाए। अली ने बॉटनी और जियोग्राफी विषय परीक्षा में लिए और बिना कोचिंग के सफलता हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य का केएएस इम्तिहान भी पास किया और वर्तमान में वे सीएपीडी विभाग में सहायक निदेशक के तौर पर काम रहे हैं।
आईएएस सूची में शामिल एक और नवाकदल निवासी अदनान नईम आसमी ने लिस्ट में 189वीं रैंक हासिल की है। 26 वर्षीय अदनान ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन की है और उसके बाद उन्होंने अपना सारा वक्त सिविल सर्विस परीक्षा में लगाया।