फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp will target upa govt in parliament

एक्जिट पोल से उत्साहित BJP करेगी सियासी प्रहार

Thu, 05 Dec 2013 08:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Dec 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
bjp will target upa govt in parliament

पांच राज्यों के चुनाव को लेकर एक्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित भाजपा समेत एनडीए ने बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में यूपीए सरकार को महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों पर घेरने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


इसे 15वीं लोकसभा का अंतिम सत्र मान रही भाजपा ढाई दर्जन मुद्दों के साथ सरकार खासतौर पर कांग्रेस पर सियासी प्रहार करने की जा रही है।

लेफ्ट भी महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब तलब करने की ऐलान कर चुका है।

पढ़ें:- एग्जिट पोल में बीजेपी की बयार, कांग्रेस की हार
विज्ञापन


ऐसे में मात्र 12 बैठकों वाले इस सत्र के भी हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। वैसे संसद का असली सियासी पारा सोमवार से चढ़ेगा, तब तक पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे आ चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एक्जिट पोल सहीं साबित हो गए तो सरकार पर भाजपा पहले से ज्यादा आक्रामक हो जाएगी। लेकिन गलत साबित होने पर कांग्रेस को भाजपा खासतौर पर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का मौका मिल जाएगा।

पढ़ें:- दिल्ली ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, करीब 65 फीसदी मतदान


भाजपा ने वैसे भी संकेत दिया है कि महिला की जासूसी मामले पर यदि कांग्रेस नरेंद्र मोदी पर निशाना साधती है तो उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

बुधवार सुबह भाजपा संसदीय दल के पदाधिकारियों तथा शाम को एनडीए की बैठक में तय किया गया कि महंगाई के साथ ही उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के मुद्दे को सबसे पहले संसद में उठाया जाएगा।

पढ़ें:- कांग्रेस-भाजपा बेचैनः AAP का क्या होगा जनाब-ए-आली?

लोकसभा का अंतिम सत्र
सरकार पर लोकपाल व अलग तेलंगाना के गठन को लेकर विधेयक पेश करने की मांग भी की जाएगी। एनडीए की बैठक के बाद पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस लोकसभा का चूंकि यह अंतिम सत्र है, इसलिए विपक्ष की कोशिश रहेगी कि संसद चले, लेकिन संसद चलाने की पहली जिम्मेदारी सरकार की है।

उठाए जाएंगे कोलगेट समेत भ्रष्टाचार के मुद्दे
उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं से लेकर कोलगेट समेत भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर हुई इस बैठक में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, शिव सेना से अनंत गीते व संजय राउत, शिरोमणि अकाली दल से रतन सिंह अजनाला व नरेश गुजराल व हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed