{"_id":"e9af341bbbf8836aff90430b4242994e","slug":"voting-begins-for-delhi-assembly-election-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, करीब 65 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, करीब 65 फीसदी मतदान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव में बुधवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। राजधानी के लोगों ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शाम पांच बजे तक करीब 65 फीसदी मतदान किया।
विज्ञापन
बूथों पर शाम पांच बजे तक लंबी लाइनें लगी हुई थीं, ऐसे में यह मत प्रतिशत और बढ़ेगा। हालांकि, दूसरे चुनावी राज्यों की तुलना में दिल्ली पीछे रह गई। इस बीच कुछ जगह ईवीएम में खराबी के चलते लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
दिग्गजों को चुनौती देते ये ग्लैमरस चेहरे
विज्ञापन
दिल्ली में मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की कवायद रंग लाई है। पिछले चुनाव के 57.58 फीसदी के मुकाबले इस बार शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा 65 फीसदी तक पहुंच गया।
सुबह आठ बजे से तेज रफ्तार में शुरू हुई वोटिंग बीच में धीमी पड़ी लेकिन शाम होते-होते इसने फिर रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे में केवल चार फीसदी ने वोट किया था। सुबह 11 बजे तक इसमें 13 फीसदी का इजाफा हुआ जो एक बजे तक 34 फीसदी को पार कर गया।
चुनाव आयोग की मानें तो नई दिल्ली, मंगोलपुरी, आरके पुरम और ग्रेटर कैलाश के पोलिंग स्टेशन में तो सुबह से ही लंबी कतार लग गई थी। कई पोलिंग स्टेशन पर शाम पांच बजे के बाद भी लाइन देखी गई। यही वजह है कि कई जगहों पर शाम 7.30 बजे तक मतदान जारी रहा।
दिल्ली मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने कहा कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। हालांकि, ईवीएम की खराबी की शिकायतें मिली हैं। कुछ शिकायतें ऐसी भी मिली हैं कि लोगों के मतदाता पहचान पत्र थे लेकिन सूची में नाम नहीं था। बाद में इसकी जांच की जाएगी।
तीनों पार्टियों के अपने-अपने दावे
चुनावी नतीजों को लेकर तीनों पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। तीनों खुद को सत्ता की दावेदार बता रही हैं । राज्य में मतदान के लिए 11,993 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे, जिसके लिए 12 हजार पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए 32,801 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। दिल्ली का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आठ दिसंबर को होगा।