लिव इन में रहने के 5 नुकसान, नहीं जानते तो अब जान लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह के रिलेशनशिप का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि ये कभी भी टूट सकता है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ पूरी तरह कमिटेड नहीं है तो वो लंबे समय तक इस रिश्ते को नहीं निभाएगा।
पैसों को लेकर विवाद
अगर आप लिव इन में फाइनेंशियली भी सपोर्ट चाह रहे हैं तो संभल जाइए। ये एक्सचेंज कभी भी आप पर भारी हो सकता है। अक्सर लिव इन में रहने वाले जोड़ों के बीच पैसे को लेकर तनातनी होती है जो आगे जाकर निजी संबंधों में दरार का कारण बनती है।
जैसा कि रोज ही खबरों में आता रहता है, अंतरंगता का फायदा उठाकर वीडियो या MMS बनाकर ब्लेकमेल बहुत आसान हो गया है। ऐसे वाकयों से बचे रहना है तो बहुत सोच समझ कर ही लिव इन में रहने का फैसला करें।
चंद दिनों की दोस्ती को आधार बनाकर लिव इन में रहना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
परिवार को बताए बिना लिव इन है एक धोखे की तरह
आमतौर पर भारत के परिवारों में लिव इन को गलत माना जाता है। अगर आप भी परिवार से दूर होकर, घरवालों को बिना बताए लिव इन में रह रहे हैं तो यह आपके लिए माइनस प्वाइंट है।
एक न एक दिन ये बात खुलेगी तो परिवार का विश्वास आपके ऊपर से हटेगा। कुछ दिनो की साझेदारी के बदले परिवार का विश्वास खोना ज्यादा महंगा सौदा है।