हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर अच्छे काम करें। उन्हें ये सिखाते -सिखाते हम कई बार खुद उनसे कई झूठ बोलते हैं। हालांकि ये सभी झूठ उनकी भलाई के लिए ही होते हैं। अगर आपने भी कभी अपने बच्चे से कोई न कोई झूठ बोला है तो आप ये खबर जरूर पढ़े।
आपके मां बाप ने भी जमकर बोले होंगे ये झूठ, जानिए और पकड़ लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांत तो चूहा ले गया
अक्सर जब बच्चों के दांत टूटते हैं तो बच्चे डर के मारे रोने लगते हैं। इस वक्त माएं बच्चों से कहती हैं कि आपके दांत टूटे नहीं हैं वो तो चूहा ले गया है।
झूठ बोलोगे तो नाक लाल हो जाएगी
कई बार बच्चे मम्मी-पापा से झूठ बोलते हैं। ऐसे में मम्मी-पापा बच्चों से झूठ बोलते हैं कि अगर आगे से वो उनसे झूठ बोलेंगे तो उनकी नाक लाल हो जाएगी और उन्हें सब सच पता चल जाएगा।
आपने बच्चों को अक्सर नहाने को लेकर कई बहाने बनाते देखा होगा। बच्चें जब ऐसा करते हैं तो मां-बाप उनसे झूठ बोलते हैं कि अगर वो नहाएंगे नहीं तो उन्हें पुलिस पकड़कर ले जाएगी।
जूं ले जाएगी कुए में
स्कूल में बच्चों के सिर से एक-दूसरे के बालों पर जूं आ जाती हैं। ऐसे में जब मम्मी जूं साफ करने के लिए बच्चों को पास बुलाती है तो वो कई तरह के बहाने बनाने लगते हैं। उस वक्त माएं अक्सर झूठ बोलती हैं कि सिर से जूं साफ नहीं करवाएगा तो जूं कुए में ले जाएगी।