{"_id":"58f1e7284f1c1bbc7fcf8e0b","slug":"randeep-hooda-talks-about-sexual-harassment-at-workplace-says-women-should-must-speak","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क प्लेस पर महिलाओं के शोषण से हैरानी होती हैः रणदीप हुड्डा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्क प्लेस पर महिलाओं के शोषण से हैरानी होती हैः रणदीप हुड्डा
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवीएफ फाउंडर अरुनाभ कुमार और निर्देशक विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोपों के बाद कई सितारों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। हाल ही में कंगना रनाैत ने कहा था कि महिलाओं को इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। वहीं अब एक्टर रणदीप हुड्डा भी कुछ ऐसा ही बोलते दिख रहे हैं।
मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान रणदीप ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी। रणदीप ने कहा, 'मुझे ये बात जानकर हैरानी होती है कि आज के दौर में भी महिलाएं वर्कप्लेस में सेक्सुअल हैरासमेंट का शिकार हो रही हैं। बाॅस होने से किसी को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करने का हक नहीं मिल जाता। यही बात महिलाओं पर भी लागू होती है। जिन महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है उन्हें परिणामों की फिक्र किए बिना अपने लिए खड़ा होना पड़ेगा। सिर्फ वही खुद की मदद कर सकती है।'
ये भी पढ़ें- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
विज्ञापन
रणदीप ने आगे कहा कि इन मामलों में सच्चाई का पता लगाना मुश्किल होता है, ऐसे में इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'इसका इस्तेमाल गलत तरीके से भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि वर्कप्लेस पर क्या आपत्तिजनक व्यवहार है, इसके दिशा निर्देश हों और ऐसा होने पर महिलाओं को बताया जाए कि वो किससे बात करें। आप सही हैं या गलत, इसका आपके पोजिशन और जेंडर से कोई ताल्लुक नहीं होना चाहिए।'
रणदीप का मानना है कि महिलाओं को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए। ऐसा न करने से अपराधी की हिम्मत बढ़ती है। 'अगर कोई आपको हैरेस करता है तो मैनेजमेंट के सामने इसकी बात रखें।'
ये भी पढ़ें- एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन