{"_id":"58ea07d34f1c1bf8335b7d23","slug":"tvf-ceo-arunabh-kumar-got-interim-protection-in-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में फंसे TVF सीईओ अरुनाभ को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छेड़छाड़ के आरोप में फंसे TVF सीईओ अरुनाभ को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
अरुनाभ कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द वायरल फीवर' के सीईओ अरुनाभ कुमार को छेड़छाड़ के आरोप में राहत मिली है। मुंबई के एक सेशन कोर्ट ने उन्हें 17 अप्रैल तक गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुनाभ की ओर से डिंदोशी कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका डाली गई थी। बता दें कि उनके खिलाफ 29 मार्च को छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवेलप्मेंट कॉर्पोरेशन (एमआईडसी) पुलिस स्टेशन में अरुनाभ के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 30 मार्च को भी उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद एमआईडसी पुलिस ने उन्हें जांच के लिए बुलाया था। अरुनाभ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (A) और 509 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच कर रहे एमआईडसी के इंस्पेक्टर पद्माकर देवरे के अनुसार शिकायतकर्ता अरुणाभ की कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन