फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Speaks About Sexual Harrasement Case Against Vikas Bahl, Says Women Should Speak Up

विकास बहल मामले पर बोलीं कंगना, 'महिलाओं का खुलकर बोलना साहस भरा काम'

Tue, 11 Apr 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Speaks About Sexual Harrasement Case Against Vikas Bahl, Says Women Should Speak Up
कंगना रनौत और विकास बहल
डायरेक्टर विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर उनकी 'क्वीन' फिल्म की हीरोइन रहीं कंगना रनौत अब तक चुप थीं लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपनी बात रखी है। कंगना ने एक इवेंट के दौरान इस बारे में बात की।
विज्ञापन


उन्होंने सीधे-सीधे तो विकास के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन वर्कप्लेस पर होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट पर खुलकर बोला। कंगना ने कहा, 'ऐसी स्थिति से गुजरने के बाद महिलाओं का बोलना काफी साहसिक है। हमें उन्हें इस बारे में बोलने के लिए शर्मिंदा करने की बजाय प्रोत्साहित करना चाहिए।' कंगना ने ये भी कहा कि हर कहानी का दूसरा पहलू भी होता है। लोगों को जरूर बोलना चाहिए भले ही वो गलत हों या सही। इससे लोगों में इसको लेकर जागरुकता बढ़ेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: देखिए कैसे कंगना के सुर में सुर मिलाने लगे करण जौहर
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कंगना ने विकास के साथ 2011 में आई फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। ये फिल्म कंगना के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे।

विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। मधु मंटेना इस प्रोडक्शन कंपनी से अलग हो रहे हैं। मधु ने अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल के साथ मिलकर 2011 में इस कंपनी की स्थापना की थी। आरोपों के बाद विकास को इस कंपनी से निकाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें- जब डायरेक्टर ने काजोल की मां को जड़ा था जोरदार तमाचा, फूट-फूटकर रोने लगी थीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed