फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Vidhu Vinod Chopra Planning To Cast Deepika Padukone With Ranbir Kapoor & Ranveer Singh?

रणबीर और रणवीर दोनों के साथ रोमांस करेंगी दीपिका!

Sat, 13 May 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 13 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Is Vidhu Vinod Chopra Planning To Cast Deepika Padukone With Ranbir Kapoor & Ranveer Singh?
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में अपने एक्स-गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के साथ कम ही सितारे फिर से काम करते हैं लेकिन रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण सबसे अलग हैं। दोनों अपने ब्रेकअप के बाद से दो रोमांटिक फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन


सुनने में आ रहा है कि दीपिका और रणबीर फिल्म निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा से कई मीटिंग्स कर रहे हैं। दोनों को उनके ऑफिस के बाहर कई बार देखा गया है। सूत्रों के अनुसार, 'दीपिका विधु से मिलने तब पहुंची जब वहां मीडिया नहीं थी। विधु को रणबीर और दीपिका के बीच की केमेस्ट्री काफी पसंद है। वह 'तमाशा' के बाद से दोनों को कास्ट करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


वहीं खबरें ये भी हैं कि दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को भी विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस के बाहर देखा गया है। दोनों ने तीन घंटे तक मीटिंग की। कहीं ऐसा तो नहीं कि रणवीर, रणबीर और दीपिका एक ही फिल्म के लिए विधु से इतनी मीटिंग कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो ये फिल्म कई मायनों में खास हो जाएगी। आज तक किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड और करंट ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही फिल्म में काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर फिलहाल विधु विनोद चोपड़ा के अंडर में काम कर रहे हैं। संजय दत्त पर बनने वाली बायोपिक को विधु ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'एकलव्य' थी जो 2007 में आई थी। रणबीर और दीपिका की फिल्म से विधु नौ साल बाद निर्देशन में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed