{"_id":"59157e374f1c1ba74a8519ec","slug":"randhir-kapoor-denies-ranbir-marriage-rumours-says-why-spoil-it-so-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर की शादी की खबरों पर रणधीर कपूर का बयान, पढ़िए क्या कहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की शादी की खबरों पर रणधीर कपूर का बयान, पढ़िए क्या कहा
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 12 May 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
रणधीर कपूर
रणबीर कपूर बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों में से एक रहे हैं। बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रही कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ उनके रिश्ते की सच्चाई सभी को मालूम है। दोनों के दिल तोड़ चुके रणबीर की आजकल शादी की खबरें खूब आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि रणबीर मम्मी नीतू की पसंद की लड़की से शादी कर सकते हैं।
इन खबरों पर पर उनके चाचा रणधीर कपूर की तरफ से बयान आया है। हिंदुस्तान टाइम्स में दिए एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा, 'रणबीर इस वक्त अपने करियर की ऊंचाई पर हैं और इस वक्त उन्हें सेटल होने की क्या जरूरत है। शादी के लिए बहुत समय है अभी उसको। अभी उसे मजे करने दें।' रणबीर की शादी की बात पर रणधीर कपूर ने आगे कहा कि उनके रिलेशनशिप स्टेटस से किसी को मतलब नहीं होना चाहिए।
रणबीर कपूर की बात की जाए तो वह जल्द ही कटरीना कैफ के साथ 'जग्गा जासूस' में दिखेंगे। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।