फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Can Baahubali 2 Affect Sarkar 3 & Meri Pyaari Bindu's Collections?

क्या 'बाहुबली 2' के सामने टिक पाएंगी 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3'?

Fri, 12 May 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 12 May 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Can Baahubali 2 Affect Sarkar 3 & Meri Pyaari Bindu's Collections?
बाहुबली 2
पिछले दो हफ्तों से 'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस का सरताज बनी हुई है। 28 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म अब तक केवल भारत में ही 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। सफलता के रथ पर सवार 'बाहुबली 2' की रफ्तार रोकने के लिए अाज दो बड़ी फिल्में 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3' मैदान में आ गई हैं।
विज्ञापन


परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना स्टारर 'मेरी प्यारी बिंदू' और अमिताभ बच्चन की 'सरकार 3' आज से सिनेमाघरों में लग गई हैं। 'मेरी प्यारी बिंदू' भारत में 750 और विदेश में 325 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। वहीं 'सरकार 3' को 'मेरी प्यारी बिंदू' से ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। 'सरकार 3' भारत में 1425 और विदेश में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। वहीं अभी भी कई मल्टीप्लेक्स 'बाहुबली 2' के कई शो चला रहे हैं।
विज्ञापन


स्क्रीन्स के मामले में भले ही 'सरकार 3' आगे हो लेकिन 'मेरी प्यार बिंदू' का भी कोई कम क्रेज नहीं है। कौन सी फिल्म कितना कमाती है, ये तो पहले दिन के आंकड़े के आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये फिल्में 'बाहुबली 2' के आगे कितना टिक पाती है। भले ही 'बाहुबली 2' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हों मगर अभी भी इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। आज भी कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषकों के अनुसार तीनों फिल्में ही ठीक कमाई कर सकती हैं। दोनों ही फिल्मों का जौनर 'बाहुबली 2' से एकदम अलग है। जहां 'सरकार 3' एक क्राइम ड्रामा है वहीं 'मेरी प्यारी बिंदू' रोमांटिक कॉमेडी है। 'सरकार 3' और 'मेरी प्यारी बिंदू' के पास वैसे कमाई के लिए केवल एक ही हफ्ता है। अगले हफ्ते 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'हिंदी मीडियम' और 'जट्टू इंजीनियर' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस एक हफ्ते में ये दोनों ही फिल्में 'बाहुबली 2' की आंधी झेल पाती हैं या नहीं, ये अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed