फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka cricketers refuse to visit lahore

श्रीलंका के क्रिकेटरों ने पाकिस्तान जाकर मैच खेलने से किया इंकार

Sat, 14 Oct 2017 08:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 14 Oct 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
sri lanka cricketers refuse to visit lahore
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को इस महीने के अंत में लाहौर जाकर टी20 सीरीज का मैच खेलने से इंकार कर दिया है। श्रीलंका टीम के क्रिकेटर्स 2009 में पाकिस्तान में अपनी तत्कालीन टीम की बस पर हुए आतंकवादी हमले को अब तक भूल नहीं पाई है।

विज्ञापन


श्रीलंका के क्रिकेटरों ने मांग की है कि पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच किसी तठस्थ स्थान पर आयोजित किया जाए। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी क्रिकेटरों को मनाने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इन दो भारतीय खिलाड़ियों की मदद से चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के 40 अनुबंधित खिलाड़ियों ने बोर्ड को एक पत्र लिखकर संकेत दिए हैं कि वो लाहौर नहीं जाना चाहते।

क्रिकबज ने एसएलसी के सूत्र के हवाले से कहा, 'एसएलसी जल्द ही खिलाड़ियों से बातचीत करेगा। हम उन्हें सीरीज के बीच में परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। इस मामले पर हमें ध्यान देना होगा। आईसीसी भी शनिवार को खिलाड़ियों से मुलाकात करेगा और उन्हें लाहौर की परिस्थिति के बारे में बताएगा।'


ये भी पढ़ें: धोनी के बारे में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फैन को दिया जवाब और जीत लिया दिल

पाकिस्तान ने पिछले महीने वर्ल्ड इलेवन की मेजबानी की थी, जिसमें श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा भी शामिल थे। तीन मैचों की टी20 सीरीज को इंडिपेंडेंस कप नाम दिया गया था। 

सूत्र ने कहा, 'हम सभी संभावनाओं पर ध्यान दे रहे हैं। पाकिस्तान हमारा नजदीकी साथी है और हम उन्हें हताश नहीं करना चाहते।'  2009 में लाहौर में स्टेडियम जाते समय श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हादसे के बाद बाकी के सभी देशों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed