{"_id":"594621824f1c1b9a578b4837","slug":"india-vs-pakistan-final-icc-champions-trophy-2017-pakistan-lead-7-3-in-odi-final-agaist-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मैचों में भारत पर हमेशा भारी पड़ता है पाकिस्तान, देखिए रिकॉर्ड्स...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बड़े मैचों में भारत पर हमेशा भारी पड़ता है पाकिस्तान, देखिए रिकॉर्ड्स...
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को लंदन के ओवल मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करके फाइनल में अपनी जगह पक्की की है, वहीं पाकिस्तान ने पहले मैच में टीम इंडिया से 124 रन की करारी मात हासिल करने के बाद धमाकेदार वापसी कर फाइनल में पहुंची है। ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों से जुड़े के कुछ रोचक आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
- भारत पाकिस्तान के बीच किसी भी वनडे टूर्नामेंट के 10 फाइनल मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 7 में पाकिस्तान और 3 में भारत विजयी रहा है।
- चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 4 मुकाबले हुए हैं जिनमें से दोनों ने 2-2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला दोनों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला जाने वाला पांचवां मुकाबला होगा।
- भारत और पाकिस्तान के बीत आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें आईसीसी प्रतियोगिता में पहली बार 1992 के विश्वकप में भिड़ी थीं। इनमें भारत 13-2 से बढ़त हासिल है। आईसीसी प्रतियोगिताओं में पिछले 7 मैचों में से 7 में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है।
- साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत ने 4 मैच खेले हैं इनमें भारत ने पावर प्ले में केवल 1 विकेट गंवाया है। इस दौरान 63.90 प्रतिशत गेंदें डॉट बॉल रही हैं। भारत से ज्यादा 73.75 प्रतिशत डॉट बॉल खेली है।
- फखर जमान और शिखर धवन ने पावर प्ले में 102 रन बनाए हैं। जमाम का स्ट्राइकरेट सबसे ज्यादा 127.50 का है।
- भारतीय गेंदबाजों ने पहले पावरप्ले में 4.19 रन प्रति ओवर की दर से रन खर्च किए हैं।
- 11 से 40 ओवर के बीच भारतीय बल्लेबाजों ने 95.35 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
- पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 11 से 40 ओवर के बीच 17 विकेट चटकाए हैं।
- पाकिस्तान के हसन अली टूर्नामेंट में सबसे अधिक 10 विकेट हासिल किए हैं।
- शिखर धवन टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं चार मैचों में उन्होंने 317 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन