फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yemen Attack: सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइल को मार गिराया, दो बच्चे हुए घायल

Mon, 06 Sep 2021 03:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई

सार

  • सरकारी सऊदी की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय के पास के इलाके में गिरा मिसाइल का मलबा
  • हूती विद्रोहियों ने हमले में तीन बम से लदे ड्रोन और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
विज्ञापन
सऊदी अरब पर हमला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया और उसका मलबा दम्मान के पास एक इलाके में गिरा, जिसमें दो बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


सऊदी अरब ने रविवार को बयान जारी कर बताया, सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी की तस्वीरों में तेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय के पास के इलाके में मलबा गिरा हुआ दिखाया गया।

इलाके में 14 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल मल्की ने बताया, हूती ने हमले में तीन बम से लदे ड्रोन और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। यमन के हूती विद्रोहियों ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नजदीक के दहरान में स्थित अमेरिका के वाणिज्य दूतावास ने हमले के बारे में अमेरिकी नागरिकों को एक अलर्ट भेजा है।
विज्ञापन


यमन में हुई 130000 लोगों की मौत
यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन देशों की सेनाएं हूती विद्रोहियों के साथ जंग लड़ रही हैं। इस युद्ध के दौरान यमन में 130,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें