फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: नए साल के दिन लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, एक की मौत; सैन फ्रैंसिस्को में पटरी से उतरी ट्रेन

Tue, 02 Jan 2024 08:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि लॉस एंजेलिस काउंटी में गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, बाकि अन्य घायलों को दूसरे साधनों से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
US police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के आगन के तुरंत बाद ही लॉस एंजेलिस काउंटी में गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार अन्य इस हदसे में घायल हुए हैं। यह घटना सोमवार की सुबह 12:30 बजे घटी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सॉस एजेलिस काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा कि चार अन्य घायलों को दूसरे संसाधनों से अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

घायलों में एक की हालत गंभीर और तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शेरिफ विभाग इस हादसे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी

train derailed in San Fransisco - फोटो : Social Media
सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया में नए साल के दिन एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई है और रेल सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रही। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि बे एरिया रैपिड ट्रांजिट ट्रेन सोमवार की सुबह नौ बजे ओरिंडा से लाफायेट की तरफ रवाना हो रही थी कि सामने के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। 

आग लगने के कारण सभी यात्रियों को तुरंत ट्रेन से बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाया। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाकी के यात्रियों को वापस ओरिंडा स्टेसन भेजा गया।

यात्री एनरिक गोंजालेज ने बताया कि पटरी से उतरने के बाद जब दोबारा चलने लगी तो उन्होंने चिल्लाने की आवाजें सुनी। उन्होंने डिब्बों से धुआं निकलता देखा। बताया जा रहा है कि रेल के इंटरलॉकिंग सेक्शन पर यह घटना घटी। इस हादसे के बाद 19 किमी तक सेवाएं बाधित रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें