फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरसंहार में शामिल नहीं...': अमेरिका में वायुसेना के जवान ने इस्राइली दूतावास के सामने खुद को लगाई आग, गंभीर

Mon, 26 Feb 2024 09:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अफसरों और डीसी अग्निशमन दल ने आग बुझाई और शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के वॉशिंगटन में इस्राइली दूतावास के बाहर एक वायुसेना के जवान ने खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर को घटी। व्यक्ति ने इस्राइल के दूतावास खड़े होकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अफसरों और डीसी अग्निशमन दल ने आग बुझाई और शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जिस शख्स ने खुद को आग लगाई, उसका नाम एरॉन बुशनेल बताया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह व्यक्ति अमेरिकी वायुसेना का एक सक्रिय सैनिक है। इस घटना के एक वीडियो में एरॉन बोलता है कि वह नरसंहार में शामिल नहीं रहेगा। 

इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि इस्राइली दूतावास के सामने एरॉन पहले रिकॉर्डिंग डिवाइस को जमीन पर रखता है। इसके बाद वह फलस्तीन को आजाद करो (फ्री पैलेस्टाइन) के नारे के साथ खुद पर एक तरल पदार्थ छिड़क लेता है और आग लगा लेता है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को उसकी ओर बढ़ते और आग बुझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन




रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायुसैनिक ने यह पूरी घटना खुद लाइव स्ट्रीम की। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विच प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को कई चैनल्स से हटा दिया गया। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के साथ वायुसेना ने भी इस मामले की जांच बिठाने की बात कही है। फिलहाल एरॉन का इलाज जारी है, हालांकि, उसे बुरी तरह घायल बताया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें