ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाला शख्स रिहा
बर्मिंघम बार के बाहर हुए विवाद के दौरान एक अजनबी द्वारा सिर पर दो बार मुक्का मारे जाने के बाद 33 वर्षीय भारतीय मूल के अमरपाल अटकर की मौत हो गई थी। अटकर को मुक्का मारने के बावजूद अब हमलावर थॉमस कोलमैन को किसी भी अपराध का दोषी नहीं पाया गया है।
यह घटना 31 जुलाई, 2021 की सुबह स्टीफेंसन स्ट्रीट पर बी एट वन बार के बाहर हुई थी। वेस्ट मिडलैंड्स के ओल्डबरी में वित्तीय सेवा अधिकारी अटकर बार में एक सेलिब्रिटी की तरह थे।
दरअसल, कोलमैन गलती से अटकर से टकरा गया था। हालात तब बिगड़ गए जब अटकर ने उसे ताना मारा और खुद को मारने की चुनौती दी। कोलमैन ने शख्स को मुक्का मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। बाउंसरों ने कोलमैन को जाने को कहा। इसके बाद अटकर ने कोलमैन का पीछा किया और अपने सहयोगियों को फोन करके बुला लिया।
बाद में बर्मिंघम न्यू स्ट्रीट स्टेशन पर अटकर ने कोलमैन को मारने की कोशिश की। जवाब में, कोलमैन ने दूसरी बार अटकर को मुक्का मारा, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। अटकर को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कोलमैन घटनास्थल से भाग गया, लेकिन बाद में ग्रांड होटल में पाया गया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने उस पर किसी अपराध का आरोप नहीं लगाने का फैसला किया।
सिंगापुर में भारतीय मूल की ठगी करने वाली महिला को जेल
भारतीय मूल की 33 वर्षीय सिंगापुरी महिला को बुधवार को विभिन्न घोटालों में 12 लोगों से 1,06,000 सिंगापुर डॉलर यानी 6,524,300 रुपये की धोखाधड़ी करने के जुर्म में बुधवार को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई।
जिला न्यायाधीश जॉन एनजी ने प्रिसिला शमानी मनोहरन पर दो हजार डॉलर यानी 123,100 रुपयो का जुर्माना भी लगाया। बता दें, महिला ने लोगों को ठगने का धंधा साल 2022 में शुरू किया था।
मनोहरन ने हाउसिंग बोर्ड की सार्वजनिक योजना के तहत एक अपार्टमेंट से संबंधित लेनदेन के लिए भुगतान करने की आवश्यकता जैसे दावे करके एक व्यक्ति को धोखा दे 57,250 सिंगापुरी डॉलर ठगे। महिल की बेटी की मृत्यु हो गई थी, उसके बाद उसका बेटा था।
खबर के अनुसार, महिला ने खुद को वकील बताकर और व्यक्ति को 'बकाया कानूनी फीस' के लिए फर्जी चालान भेजकर अपनी मौत का नाटक भी किया। अन्य मामलों में महिला ने कथित तौर पर अपने और अस्पताल के एक कर्मचारी के बीच फर्जी व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड बनाए, ताकि पीड़िता को यह समझाया जा सके कि उसे चिकित्सा शुल्क के लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता है।
ठग महिला ने लोगों को धोखा देना जारी रखा, जिनमें से दो को इस साल की शुरुआत में 11,800 सिंगापुरी डॉलर का चूना लगाया गया था।
मनोहरन को 20 जून को छह आरोपों में दोषी पाया गया था जिसमें उनके अपार्टमेंट में कमरों को किराये पर देने सहित धोखाधड़ी के कई आरोप शामिल थे। सजा सुनाए जाने के दौरान 14 अन्य आरोपों को भी ध्यान में रखा गया।
हाथरस हादसे पर रूस के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
- फोटो : ANI