फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: सिंगापुर में भारतवंशी सुरक्षा गार्ड को पर्स लूटने के आरोप में सजा, जेल में कटेंगे तीन हफ्ते

Thu, 04 Jan 2024 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

29 अगस्त को मुरुगैया ने पीड़ित को चाबी के साथ ही पर्स लौटा दिया, लेकिन उससे 490 डॉलर गायब थे। काफी मांगने के बाद भी जब सुरक्षा गार्ड ने पैसे नहीं दिए तो व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दे दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में भारतीय मूल के सुरक्षा गार्ड को पर्स लूटने के आरोप में बुधवार को तीन सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई। उस पर 2300 डॉलर का सामान चुराने का आरोप सिद्ध हुआ है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 46 साल के व्यक्ति ने अदालत को बताया था कि पिछले साल 27 अगस्त को एल्कोव कोंडोमिनियम में प्रवेश करते हुए अपना पर्स और चाबियां गिरा दी थीं। कुछ मिनट बाद एक राहगीर ने सामान को उठाकर 56 साल के ए मुरुगैया को उठाकर दे दिया। पर्स में कम से कम 500 डॉलर थे। 

हालांकि, मुरुगैया ने पर्स लौटाने की जगह अपने पास रख लिया और घर ले गया। अगले दिन पीड़ित ने अपने सामान के बारे में पूछताछ की और बताया कि उसका पर्स खो गया है। मुरुगैया ने आखिरकार पर्स लेने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


29 अगस्त को मुरुगैया ने पीड़ित को चाबी के साथ ही पर्स लौटा दिया, लेकिन उससे 490 डॉलर गायब थे। काफी मांगने के बाद भी जब सुरक्षा गार्ड ने पैसे नहीं दिए तो व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दे दी। दिसंबर में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया। 

उप लोक अभियोजक एश्ले पोह ने कहा कि आरोपी ने विश्वासघात का काम किया है। उसे सुरक्षा के लिए रखा गया था। उस पर भरोसा किया गया था, लेकिन फिर भी उसने चोरी की। यह अपराध है। 
विज्ञापन


वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया कि चोरी हुए सामान का मूल्य कम से कम 2,300 डॉलर था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें