रिपोर्ट के अनुसार, बुरूंडी, यमन, तंजानिया, हैती, मालावी, लेसोथो, बोत्सवाना, रवांडा, जिम्बॉम्बे और अफगानिस्तान भारत से कम खुशहाल देश हैं। इसी तरह पड़ोसी मुल्क चीन पिछले साल इस सूची में 94वें स्थान पर था, जो अब उछलकर 19वें स्थान पर आ गया है। नेपाल 87वें, बांग्लादेश 101, पाकिस्तान 105, म्यांमार 126 और श्रीलंका 129वें स्थान पर है।
क्या आप बीते दिन खूब हंसे थे
सकारात्मक भाव की श्रेणी में सर्वे में शामिल लोगों से पूछा गया था कि क्या आप पिछले दिन खूब हंसे या मुस्कुराए थे। इसी तरह नकारात्मक भावों में ये पूछा गया कि जिस दिन आप हंसे या मुस्कुराए थे, क्या उस दिन आप किसी बात को लेकर निराश हुए थे। इसी तरह जीवन की गुणवत्ता के आधार पर लोगों के संतोष भाव को जाना गया है।
महामारी से हमें सीखना होगा
रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के बीच फिनलैंड में लोगों के बीच आपसी विश्वास देखा गया। यहां के बीच लोगों में एक-दूसरे का जीवन बचाने और मदद करने का भाव देखा गया। रिपोर्ट तैयार करने वाले जेफरी सच्स का कहना है कि कोरोना महामारी से हमें सीखना होगा। महामारी ने दुनिया को बताया है कि पूंजी से ज्यादा जोर स्वास्थ्य पर देना होगा।