अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के उपनगरीय फिलाडेल्फिया में एक पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के साथ अन्य सवारियों की उपस्थिति में दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'उन्हें कुछ करना चाहिए था'।
बर्नहार्ट ने कहा कि दक्षिणपूर्वी पेंसिल्वेनिया परिवहन प्राधिकरण का एक कर्मचारी जो ट्रेन के गुजरने वाले क्षेत्र के आसपास मौजूद था, उसने पुलिस को सूचना दी कि ट्रेन में सवार एक महिला के साथ कुछ गलत हो रहा है।
इसके बाद दक्षिणपूर्वी पेंसिल्वेनिया परिवहन प्राधिकरण (सेप्टा) पुलिस जो ट्रेन के अगले पड़ाव पर इंतजार कर रही थी, ने महिला को ढूंढ निकाला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया।
डेलावेयर काउंटी कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, 35 वर्षीय फिस्टन नगोय पर दुष्कर्म, गंभीर अभद्र हमला और संबंधित मामलों के तहत आरोप लगाया गया है।