फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : पाक गृहमंत्री ने कहा- आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति का मुद्दा एक हफ्ते में सुलझा लेंगे

Sun, 17 Oct 2021 01:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद का यह बयान उन कयासों के बीच आया है जिसमें कहा गया कि इस अहम नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा में मतभेद है।
विज्ञापन
Sheikh Rashid - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए प्रमुख की नियुक्ति के मुद्दे को एक सप्ताह में सुलझा लिया जाएगा। मंत्री का यह बयान उन कयासों के बीच आया है जिसमें कहा गया कि इस अहम नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा में मतभेद है।

विज्ञापन


बता दें कि आईएसआई के महानिदेशक की नियुक्ति का मुद्दा पिछले सप्ताह इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम की नियुक्ति को लेकर जारी होने वाली अधिसूचना में देरी के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, गृहमंत्री इस देरी के कारणों के बारे में बताने से बचते नजर आए।

एक सवाल के जवाब में शेख राशिद ने उन दावों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘आध्यात्मिक और पवित्र’ कारणों से नियुक्ति में देरी की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से बकवास और अतार्किक है। मंत्री ने दावा किया कि असैन्य और सैन्य नेतृत्व में कोई मतभेद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें