फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: क्यों हुई सूअर का दिल लगवाने वाले की मौत, क्या वायरस हो सकता है कारण?

Fri, 06 May 2022 11:52 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

बैनेट का ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. बर्टले ग्रिफिथ ने कहा, कुछ वायरस ऐसे होते हैं, जिनका पता नहीं चलता। वे बिना कोई समस्या पैदा किए शरीर में बने रहते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैरीलैंड के रहने वाले डेविड बैनेट सीनियर (57) की सूअर का दिल लगवाने के दो महीने बाद ही मौत हो गई थी। शोधकर्ता उनकी मौत का कारण जानने में जुटे हैं। उन्हें एक ऐसा वायरस खोजने में कामयाबी मिली है, जो बैनेट की मौत का कारण हो सकता है।

विज्ञापन


मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने सूअर के दिल के अंदर एक ऐसा वायरस देखा, जिसके अस्तित्व का कोई संकेत नहीं मिलता। प्रोसाइन साइटोमैगालोवायरस नाम वाला यह वायरस इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। इंसानों में जानवरों के अंग लगाने में चिंता यह है कि इससे नए इन्फेक्शन पनप सकते हैं। 

बैनेट का ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. बर्टले ग्रिफिथ ने कहा, कुछ वायरस ऐसे होते हैं, जिनका पता नहीं चलता। वे बिना कोई समस्या पैदा किए शरीर में बने रहते हैं। यूनिवर्सिटी के जेनोट्रांसप्लांट कार्यक्रम के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा, अब ऐसे टेस्ट विकसित करने का प्रयास चल रहा है, जिनसे ये वायरस छुप नहीं पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें