फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनएससी: भारतीय मिशन के काउंसलर बोले- रक्तपात से नहीं हो सकता यूक्रेन संकट का समाधान, कूटनीति और वार्ता जरूरी

Fri, 06 May 2022 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के काउंसलर प्रदीप माथुर ने कहा कि भारत यूक्रेन के बुचा में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करता है और इसकी स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन करता है। 
विज्ञापन
प्रतीक माथुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारतीय स्थाई मिशन के काउंसरल प्रतीक माथुर ने यूक्रेन संकट पर बात की। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि रक्तपात और मासूमों की जान की कीमत पर किसी समाधान पर नहीं पहुंचा जा सकता है। हम इस संघर्ष की शुरुआत से ही इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कूटनीति और वार्ता ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प है। 

विज्ञापन


माथुर ने कहा कि भारत बुचा में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करता है और इसकी स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का हम समर्थन करते हैं। हमारा मानना है कि इस विवाद में कोई भी पक्ष विजेता नहीं होगा। 

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की हालिया मॉस्को यात्रा को लेकर माथुर ने कहा कि हम इस यात्रा का और रूसी संघ व यूक्रेन के नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात का स्वागत करते हैं। हम यूक्रेन के मैरियुपोल से नागरिकों की निकासी के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं। इसने इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें